नीतीश कुमार दिल्ली यात्रा से ठीक पहले लालू यादव से मिले, मुलाकात के बाद जानें क्या कहा...

nitish kumar and lalu yadav
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली रवाना होने से ठीक पहले राबड़ी आवास पहुंचे और राजद सुप्रीमो लालू यादव से मुलाकात की. इस दौरान तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज यानी सोमवार को दिल्ली रवाना होंगे. जहां उनकी मुलाकात राहुल गांधी समेत विपक्षी दलों के कई नेताओं से होगी. दिल्ली रवाना होने से कुछ ही घंटे पहले नीतीश कुमार राबड़ी आवास पहुंचे जहां उनकी मुलाकात राजद सुप्रीमो लालू यादव से हो रही है. इस दौरान उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे.
एनडीए से अलग होने के बाद जदयू ने नीतीश कुमार को अधिकृत किया है कि वो विपक्षी दलों को एकजुट करके एक मंच पर लाएं और आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से दूर करें. इसी क्रम में नीतीश कुमार आज सोमवार को दिल्ली जाने वाले हैं.
नीतीश कुमार दिल्ली में राहुल गांधी समेत विपक्ष के कई अन्य शीर्ष नेताओं से भी मिलेंगे. सोमवार को दोपहर तीन बजे नीतीश कुमार पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे. सोमवार को ही शाम में उनकी मुलाकात राहुल गांधी से होनी है. वहीं दिल्ली रवाना होने से कुछ ही घंटे पहले राजद सुप्रीमो लालू यादव से मिलने नीतीश कुमार राबड़ी आवास पहुंच गये.
Also Read: नीतीश कुमार की आज राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात, BJP के खिलाफ मिशन 2024 को लेकर होगी अहम बात
दिल्ली प्रवास के ठीक पहले नीतीश कुमार का लालू यादव से मिलना बेहद अहम माना जा रहा है. नीतीश कुमार राबड़ी आवास पहुंचे तो इस दौरान उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे. बता दें कि नीतीश कुमार दिल्ली में अरविंद केजरीवाल व राहुल गांधी समेत अन्य कई नेताओं से मिलेंगे. राहुल गांधी से सोमवार को ही मुलाकात होगी. जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह व मंत्री अशोक चौधरी भी उनके साथ दिल्ली जाएंगे.
लालू यादव से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने आज लालू यादव से मुलाकात की है और अपनी दिल्ली यात्रा को लेकर उन्हें जानकारी दी. बताया कि दिल्ली में राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति से मुलाकात होगी. आज राहुल गांधी से भी मुलाकात होगी.
Published By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




