अमित शाह ने बिहार में सरकार गिरने से पहले नीतीश कुमार को फोन पर क्या कहा? ललन सिंह ने कर दिया खुलासा...

बिहार में सियासी उलटफेर के ठीक पहले गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फोन किया था. इस दौरान दोनों के बीच में क्या बातचीत हुई थी. इसका खुलासा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने किया है.
Bihar Politics: बिहार में सियासत गरमायी हुई है. पिछले दिनों बड़े उलटफेर के तहत जदयू ने एनडीए (Bihar NDA) का दामन छोड़कर महागठबंधन का साथ पकड़ लिया. नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar ) ने मुख्यमंत्री पद पर रिकॉर्ड आठवीं बार शपथ लिया. वहीं जदयू के अचानक साथ छोड़ते ही भाजपा (Bihar BJP) अब बिहार में विपक्षी पार्टी बन गयी. इधर इस्तीफा देने से पहले नीतीश कुमार की बात देश के गृह मंत्री अमित शाह से हुइ थी. दोनों के बीच हुए बातचीत का खुलासा ललन सिंह ने किया है.
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बताया कि भाजपा का साथ छोड़कर एनडीए से महागठबंधन में जाने के एक दिन पहले नीतीश कुमार के पास गृह मंत्री अमित शाह का फोन आया था, ये बात बिल्कुल सही है. बताया कि अमित शाह ने गठबंधन टूटने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फोन आया था.
ललन सिंह ने बताया कि नीतीश कुमार और अमित शाह के बीच गठबंधन में हो रही उथलपुथल को लेकर बात हुई थी. नीतीश कुमार ने गृह मंत्री को बताया कि अभी जदयू के विधायकों से बात हो रही है. इस दौरान बिना नाम लिये ललन सिंह ने आरसीपी सिंह पर निशाना साधा.
Also Read: नीतीश कुमार को लेकर ललन सिंह का बड़ा बयान, विपक्ष को सलाह- नरेंद्र मोदी को हराने करना होगा ये काम…
ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने अमित शाह को फोन पर यह भी बताया कि वर्ष 2018 में हमने ही एक व्यक्ति को बातचीत के लिए बीच में रखा. लेकिन उन्होंने क्या-क्या किया जो पार्टी के सांसदों और विधायकों में काफी आक्रोश है. इसलिए हमने अभी पार्टी के विधायक-सांसदों को बुलाया है. उन्हें सुनकर ही कोई फैसला लेंगे. ये सभी बातें ललन सिंह ने एक न्यूज चैनल को दिये इंटरव्यू में कही.
गौरतलब है कि अमित शाह से फोन पर नीतीश कुमार से बात होने के मामले को भाजपा सांसद सुशील मोदी ने अलग तरीके से सामने रखा था. उन्होंने कहा था कि अमित शाह ने जब नीतीश कुमार से यह पूछा कि बिहार में गठबंधन सही तो चल रहा है तो सीएम ने सबकुछ ठीक होने की बात कही थी. भाजपा सांसद के अनुसार, नीतीश कुमार ने ललन सिंह के बयान देने वाले अंदाज की तुलना गिरिराज सिंह से की थी.
Posted By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




