NDA Manifesto: लो भैय्या! KG से PG तक फ्री में पढ़ायेगी NDA, महिलाओं और युवाओं के लिए भी खास घोषणा

Edited by Aniket Kumar
Updated:
विज्ञापन

NDA Manifesto: एनडीए के इस संकल्प पत्र में बिहार के हर वर्ग को सशक्त बनाने का वादा किया गया है. रोजगार, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और स्वास्थ्य पर केंद्रित यह घोषणापत्र एनडीए की ओर से जारी किया गया है. आइए जानते हैं महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों के लिए क्या कुछ खास है?

विज्ञापन

NDA Manifesto: बिहार चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है. आज पटना के मॉर्या होटल में सीएम नीतीश की मौजूदगी में एनडीए के तमाम बड़े नेताओं ने अपना संकल्प पत्र जारी किया. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को ध्यान में रखते हुए एनडीए ने इस बार महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों पर विशेष ध्यान दिया है. इनके लिए कई अहम घोषणाएं की गयी हैं. बीते दिनों महागठबंधन ने अपना ‘तेजस्वी प्रण पत्र’ नामक घोषणापत्र (NDA Manifesto) कर दिया था. एनडीए के इस घोषणापत्र (NDA Manifesto) में इनके अलावा आईटी सेक्टर और शिक्षा व्यवस्था के लिए भी विशेष व्यवस्था की गयी है. इस दौरान कार्यक्रम में  आइए, जानते हैं आखिर एनडीए के इस खास घोषणापत्र में महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं के लिए क्या कुछ खास है…

युवाओं और बेरोजगारों के लिए—

  1. 1 करोड़+ सरकारी नौकरी और रोजगार सृजन
  2. हर जिले में मेगा स्किल सेंटर की स्थापना
  3. कौशल आधारित रोजगार और ग्लोबल लर्निंग सेंटर

महिला के लिए घोषणाएं (NDA Manifesto) —

  1. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना – ₹2 लाख तक सहायता
  2. 1 करोड़ “लखपति दीदी” बनाना
  3. “मिशन करोड़पति” से चयनित महिलाओं को उद्यमी बनाना
  4. केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा और आधुनिक लैब्स

एक नजर में देखें NDA का पूरा संकल्प पत्र —

  1. 1 करोड़+ सरकारी नौकरी व रोजगार
  2. हर जिले में मेगा स्किल सेंटर
  3. बिहार स्पोर्ट्स सिटी व प्रमंडलों में खेलों के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
  4. हर जिले में फैक्ट्री व 10 नए औद्योगिक पार्क का निर्माण
  5. 100 MSME पार्क व 50,000+ कुटीर उद्योग
  6. डिफेंस कॉरिडोर, सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग पार्क की स्थापना
  7. महिला रोजगार योजना से महिलाओं को ₹2 लाख तक की सहायता राशि
  8. 1 करोड़ महिलाएं बनेंगी लखपति दीदी
  9. ‘मिशन करोड़पति’ के माध्यम से महिला उद्यमी बनेंगी करोड़पति
  10. किसान सम्मान निधि ₹6,000 से बढ़ाकर ₹9,000
  11. मत्स्य पालकों को ₹4,500 से बढ़ाकर ₹9,000 की सहायता राशि
  12. सभी फसलों के लिए MSP की गारंटी
  13. एग्री-इन्फ्रास्ट्रक्चर में ₹1 लाख करोड़ का निवेश
  14. हर अनुमंडल में एससी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए आवासीय विद्यालय
  15. उच्च शिक्षा संस्थानों में अध्ययनरत सभी अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों को प्रतिमाह ₹2,000
  16. EBC वर्ग की जातियों को ₹10 लाख तक की सहायता
  17. गरीब परिवारों के छात्रों को केजी से पीजी तक मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
  18. स्कूलों में मिड-डे मील के साथ पॉलीटेक मील
  19. ₹5,000 करोड़ से जिले के प्रमुख स्कूलों का कायाकल्प
  20. 7 एक्सप्रेसवे व 3,600 किमी रेल ट्रैक का आधुनिकीकरण
  21. वर्ल्ड-क्लास मेडिकल सिटी और हर जिले में मेडिकल कॉलेज का निर्माण
  22. मां जानकी की जन्मस्थली सीतामढ़ी को ‘सीतापुरम’ के रूप में विकसित करना
  23. पटना, दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट
  24. 4 नए शहरों में मेट्रो सेवा
  25. 50 लाख नए पक्के मकान, मुफ्त राशन, 125 यूनिट मुफ्त बिजली व सामाजिक सुरक्षा पेंशन

ALSO READ: PM Modi In Bihar: “छठ महापर्व को यूनेस्को की विरासत सूची में शामिल करने का प्रयास”, मुजफ्फरपुर में PM मोदी का ऐलान

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत एक पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया, पॉलिटिकल रिपोर्टिंग, हाइपरलोकल और ऑडियंस-फर्स्ट कंटेंट क्रिएशन का चार सालों से अधिक का एक्सपीरियंस है. उन्होंने बिहार की जमीनी राजनीति, ग्रामीण समाज, प्रशासनिक व्यवस्था, कृषि, शिक्षा, रोजगार, चुनाव, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर लगातार काम किया है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर एवं सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे बिहार स्पेशल समाचार, एक्सप्लेनर स्टोरी, ब्रेकिंग न्यूज और ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करते हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी पहचान ऐसे पत्रकार के रूप में बन रही है जो सिर्फ खबर नहीं लिखते, बल्कि उसके पीछे छिपे सामाजिक, राजनीतिक और मानवीय पहलुओं को भी पाठकों के सामने सरल भाषा में रखने का प्रयास करते हैं. उनकी लेखन शैली बोलचाल की हिंदी, तथ्यात्मक प्रस्तुति और डिजिटल पाठकों की जरूरतों के अनुरूप मानी जाती है. वे विशेष रूप से उन विषयों पर काम करते हैं जिनका सीधा प्रभाव आम लोगों के जीवन पर पड़ता है. प्रभात खबर में वर्तमान भूमिका अक्टूबर 2024 से प्रभात खबर की डिजिटल टीम का हिस्सा बनने के बाद अनिकेत बिहार की राजनीति, प्रशासन, सरकारी योजनाओं, मौसम, कृषि, रोजगार, पंचायत, शिक्षा और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए तैयार कर रहे हैं. साथ ही मुजफ्फरपुर यूनिट में डिजिटल आउटपुट टीम को लीड कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव में विशेष जिम्मेदारी अनिकेत के करियर का सबसे महत्वपूर्ण अध्याय प्रभात खबर का विशेष चुनावी अभियान "इलेक्शन एक्सप्रेस" रहा है. इस प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट के तहत उन्हें फील्ड रिपोर्टर के रूप में चुना गया, जहां उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान लगभग 50 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर जमीनी रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने गांवों, कस्बों और शहरों में मतदाताओं से सीधे संवाद किया. महिलाओं, युवाओं, पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं, वरिष्ठ नागरिकों और समाज के वंचित वर्गों की राय को सामने लाने का काम किया. उन्होंने चौपालों, जनसंवाद कार्यक्रमों और सड़क किनारे होने वाली राजनीतिक बहसों का संचालन किया और चुनावी मुद्दों, स्थानीय समस्याओं और जनभावनाओं पर आधारित अनेक विशेष रिपोर्ट तैयार कीं. इस प्रोजेक्ट ने उन्हें पॉलिटिकल रिपोर्टिंग, ग्राउंड जर्नलिज्म, जनसंवाद, डेटा आधारित विश्लेषण और तेजी से बदलते चुनावी माहौल को समझने का एक्सपीरियंस दिया. राजस्थान पत्रिका में चुनावी पत्रकारिता का अनुभव प्रभात खबर से पहले अनिकेत राजस्थान पत्रिका के डिजिटल वीडियो विभाग से जुड़े रहे. यहां उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई. उनकी जिम्मेदारियों में वीडियो स्क्रिप्टिंग, फील्ड कोऑर्डिनेशन, रिसर्च और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए कंटेंट तैयार करना शामिल था. चुनावी माहौल में काम करने के दौरान उन्होंने मतदाताओं के मुद्दों, राजनीतिक रुझानों और स्थानीय जनभावनाओं को समझते हुए वीडियो और डिजिटल स्टोरीटेलिंग के माध्यम से उन्हें व्यापक दर्शकों तक पहुंचाया. न्यूजट्रैक में डिजिटल न्यूज ऑपरेशन अनिकेत ने न्यूजट्रैक में कंटेंट राइटर और सब एडिटर के रूप में भी कार्य किया. यहां उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, ट्रेंडिंग विषयों और नेशनल हैपनिंग पर तेज गति से काम किया. उनकी भूमिका में डिजिटल न्यूज लेखन, कंटेंट एडिटिंग, SEO ऑप्टिमाइजेशन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए समाचारों को तैयार करना शामिल था. अनिकेत की विशेषज्ञता कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में है: -राजनीतिक रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज - हाइपरलोकल और जिला स्तरीय पत्रकारिता - SEO आधारित डिजिटल न्यूज लेखन - Google Discover कंटेंट स्ट्रैटेजी - एक्सप्लेनर आर्टिकल - सोशल मीडिया कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन - ग्राउंड रिपोर्टिंग - वीडियो स्क्रिप्टिंग और डिजिटल स्टोरीटेलिंग - AI टूल्स और डिजिटल कंटेंट वर्कफ्लो - यूट्यूब ऑप्टिमाइजेशन शिक्षा और उपलब्धियां अनिकेत ने University of Allahabad से मीडिया स्टडीज में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपने कौशल को मजबूत करने के लिए उन्होंने Instagram Marketing और WordPress SEO से जुड़े प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी हासिल किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और प्रदर्शन के लिए उन्हें विभिन्न संस्थानों में "स्टार ऑफ द मंथ" और "टारगेट अचीवर" जैसे अवॉर्ड भी प्राप्त हुए हैं. आज अनिकेत कुमार का फोकस ऐसी पत्रकारिता पर है जो जमीनी हकीकत और डिजिटल तकनीक के बीच संतुलन बनाकर पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और प्रभावशाली जानकारी पहुंचाए. बिहार की राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर उनकी लगातार नजर रहती है, और वे डिजिटल युग की जरूरतों के हिसाब से हिंदी पत्रकारिता को नए आयाम देने की दिशा में सक्रिय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन