जमीन विवाद में महिला की मौत, परिजनों ने दो लोगों पर लगाया मारपीट का आरोप

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

Nawada News : नवादा के सिरदला में जमीन विवाद को लेकर महिला की बेरहमी से पिटाई के बाद मौत. परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस मामले की जांच में जुटी.

विज्ञापन

Nawada News : नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के अमझरी गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान 40 वर्षीय रेखा देवी के रूप में हुई है. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है. सूचना मिलते ही सिरदला थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली.

धान रोपने को लेकर हुआ था विवाद

मृतका की पुत्री हेप्पी कुमारी और पुत्र विपिन कुमार ने अपने चाचा दिनेश कुमार और राजेश कुमार पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. परिजनों के अनुसार, करीब तीन बजे धान रोपने को लेकर विवाद हुआ था. आरोप है कि विवाद के बाद रेखा देवी के साथ मारपीट की गई. परिजनों का कहना है कि शाम के समय भी उनके साथ दोबारा मारपीट की गई, जिसके बाद उनकी मौत हो गई.

Also Read : सावन की तीसरी सोमवारी को लेकर शोभनाथ मंदिर में तैयारियां पूरी, पंचमुखी महादेव के दर्शन के लिए उमड़ेंगे श्रद्धालु

मायके पक्ष ने भी अंदरूनी चोट लगने की जताई आशंका

मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने भी मारपीट के दौरान रेखा देवी को अंदरूनी चोट लगने की आशंका जताई है. हालांकि, मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. वहीं, गांव में घटना को लेकर तनाव का माहौल बना हुआ है.

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस, जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही सिरदला थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ अमझरी गांव पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है.

Also Read : आजादी के जश्न के बीच मेसकौर पीएचसी में गूंजी दो नवजात बेटियों की किलकारी, सामान्य प्रसव से हुआ जन्म

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा मौत का कारण

पुलिस का कहना है कि महिला की मौत के वास्तविक कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.

Also Read : नवादा में स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल में उल्टा फहराया गया तिरंगा, ग्रामीणों ने उतारकर सुरक्षित रखा


विज्ञापन
Pappu Kumar

लेखक के बारे में

By Pappu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन