नवादा में जीएसटी भुगतान में प्रथम रहे आरडीए के राजीव सिन्हा व दाऊद खान, द्वितीय मंजू श्री को भी मिला सम्मान

Updated:
विज्ञापन

पुरुस्कृत होने के बाद भामा साहेब सम्मान प्रदान करते सेल टैक्स के ज्वाइंट कमिश्नर पदाधिकारी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Nawada News : पुरुस्कृत होने के बाद भामा साहेब सम्मान प्रदान करते पदाधिकारी

विज्ञापन

Nawada News : 80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर शनिवार को नवादा में बेहतर जीएसटी भुगतान करने वाले व्यापारियों को सम्मानित किया गया. हरिश्चंद्र स्टेडियम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान प्रभारी मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन, जिला पदाधिकारी और वाणिज्य कर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर ने चयनित व्यापारियों को चेक प्रदान कर पुरस्कृत किया. इस पहल का उद्देश्य नियमित रूप से जीएसटी का भुगतान कर राजस्व संग्रह में योगदान देने वाले व्यापारियों को प्रोत्साहित करना था.

विज्ञापन

जीएसटी भुगतान में प्रथम स्थान पर रहा आरडीए

वित्तीय वर्ष 2025-26 में जीएसटी भुगतान के मामले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले आरडीए को 51 हजार रुपये का चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया. यह पुरस्कार राजीव कुमार सिन्हा और दाऊद खान ने प्राप्त किया.

Also Read : आजादी के जश्न के बीच मेसकौर पीएचसी में गूंजी दो नवजात बेटियों की किलकारी, सामान्य प्रसव से हुआ जन्म

आशीर्वाद को मिला दूसरा स्थान

जीएसटी भुगतान के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करते हुए आशीर्वाद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. संस्था को 21 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया. यह पुरस्कार कृष्ण मुरारी ने प्राप्त किया.

मंजू श्री को तीसरे स्थान पर मिला पुरस्कार

इसी क्रम में मंजू श्री ने जीएसटी भुगतान के मामले में तृतीय स्थान प्राप्त किया. संस्था को 11 हजार रुपये का चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया. यह पुरस्कार चेतन सुसारिया ने प्राप्त किया.

समय पर कर भुगतान से विकास योजनाओं को मिलती है गति

समारोह में अधिकारियों ने कहा कि जीएसटी के माध्यम से व्यापारी राज्य और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं. समय पर कर भुगतान से सरकारी राजस्व में वृद्धि होती है, जिससे विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन को गति मिलती है. सम्मानित व्यापारियों ने इस पहल के लिए जिला प्रशासन और वाणिज्य कर विभाग के प्रति आभार जताया.

Also Read : सावन की तीसरी सोमवारी को लेकर शोभनाथ मंदिर में तैयारियां पूरी, पंचमुखी महादेव के दर्शन के लिए उमड़ेंगे श्रद्धालु

अन्य व्यापारियों से भी नियमित जीएसटी भुगतान की अपील

समारोह में मौजूद लोगों ने कर भुगतान के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले व्यापारियों को सम्मानित करने की पहल को सकारात्मक बताया. अधिकारियों ने अन्य व्यापारियों से भी नियमित और समय पर जीएसटी जमा करने की अपील की, ताकि राजस्व संग्रह के माध्यम से विकास कार्यों को और मजबूती मिल सके.

Also Read : नवादा में स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल में उल्टा फहराया गया तिरंगा, ग्रामीणों ने उतारकर सुरक्षित रखा


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन