अकबरपुर प्रखंड में शान से लहराया तिरंगा, सरकारी कार्यालयों से लेकर स्कूलों और पंचायत भवनों में हुआ ध्वजारोहण
अकबरपुर में 80वां स्वत्रंत्रता दिवस धुमधाम से मनाया गया
Nawada News : अकबरपुर प्रखंड में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में ध्वजारोहण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई.
Nawada News : अकबरपुर प्रखंड के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 80वां स्वतंत्रता दिवस पारंपरिक गरिमा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर पूरे प्रखंड में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों, शैक्षणिक परिसरों, पंचायत भवनों तथा राजनीतिक दलों के कार्यालयों में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई.
प्रखंड मुख्यालय, थाना, सीएचसी और बीआरसी में हुआ ध्वजारोहण
प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख आशा देवी ने ध्वजारोहण किया. अकबरपुर थाना परिसर में प्रभारी थानाध्यक्ष अलका कुमारी, नेमदारगंज थाना में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार और बीआरसी भवन में बीईओ विद्यानंद प्रसाद ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. कस्तूरबा विद्यालय में बीडीओ राधा रमण मुरारी ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी.
विद्यालयों में बच्चों और शिक्षकों के बीच दिखा देशभक्ति का उत्साह
प्रखंड के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए गए. राजकीय मध्य विद्यालय देवीपुर में प्रधानाध्यापक अजय कुमार और प्रो. साधो लाल आर्य कन्या इंटर विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. अनिल कुमार ने ध्वजारोहण किया. बलिया बुजुर्ग पैक्स में पैक्स अध्यक्ष राकेश कुमार, विश्वकर्मा इंटर विद्यालय हुड़ाही-रूनीपुर में कामदेव कुमार, गोपालपुर इंटर विद्यालय में राजीव रंजन, आदर्श मध्य विद्यालय बरेव में जितेंद्र नारायण और उत्क्रमित मध्य विद्यालय लेदहा में प्रवेश कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इसी क्रम में उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुलना में राजीव रंजन सिंह, मध्य विद्यालय नेमदारगंज में प्रधानाध्यापक कुश कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय हनुमानगढ़ में प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पसीया में प्रधानाध्यापक विनोद कुमार, मध्य विद्यालय कोयरी बिगहा में प्रधानाध्यापक नरेंद्र कुमार नलिन, मध्य विद्यालय रूनीपुर में प्रधानाध्यापक गंगा राम तथा मध्य विद्यालय पचरुखी में प्रधानाध्यापक अभिमन्यु कुमार ने ध्वजारोहण किया.
पंचायत भवनों में मुखियाओं ने फहराया तिरंगा
प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए गए. बरेव पंचायत में अभिमन्यु कुमार, नेमदारगंज में उदय कुमार यादव, पंचगामा में विनीत कुमार, गोविंदबीघा में रामावतार राजवंशी, फतेहपुर में सुमित्रा देवी, परतोकरहरी में सरोज देवी, माखर में शीला देवी, बकसंडा में विनोद कुमार, पांती में मंटून कुमारी और पचरुखी में सरोज देवी ने ध्वजारोहण किया. भनैल पंचायत में मुखिया उर्मिला देवी ने भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया. अन्य पंचायतों में भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में समारोह आयोजित किए गए.
Also Read : नवादा में स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल में उल्टा फहराया गया तिरंगा, ग्रामीणों ने उतारकर सुरक्षित रखा
पैक्स और निजी कार्यालयों में भी मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
तेयार पैक्स में पैक्स अध्यक्ष लालू कुमार ने ध्वजारोहण किया. तेयार स्थित अपने निजी कार्यालय में जिला परिषद सदस्य रूबी देवी ने तिरंगा फहराया. माखर स्थित रूनीपुर में पूर्व मुखिया उस्मान अली और गोपालपुर विद्यालय के सहायक शिक्षक अबू मोहम्मद ने भी अपने-अपने निजी कार्यालयों में ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया.
राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता सेनानियों को किया गया नमन
विभिन्न स्थानों पर आयोजित समारोहों के दौरान राष्ट्रगान गूंज उठा और देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. कार्यक्रमों के अंत में परंपरा के अनुसार उपस्थित लोगों के बीच जलेबी का वितरण किया गया. पूरे प्रखंड क्षेत्र में दिनभर देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का माहौल बना रहा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










