गोविन्दपुर फुटबॉल टूर्नामेंट में विशनपुर की टीम बनी विजेता, सरकंडा को मिला उपविजेता का खिताब

Updated:
विज्ञापन

विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी देते अतिथि

Nawada News : गोविंदपुर में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में विशनपुर की टीम ने सरसंडा को हराकर जीत दर्ज की. डॉ. सतीश कुशवाहा ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया.

विज्ञापन

Nawada News : गोविन्दपुर प्रखंड में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों ने भाग लिया. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सरकंडा और विशनपुर की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें विशनपुर की टीम विजेता बनी, जबकि सरकंडा की टीम को उपविजेता का खिताब मिला. मुख्य अतिथि एवं जदयू के प्रदेश सचिव डॉ. सतीश कुशवाहा ने टूर्नामेंट का शुभारंभ किया और विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया.

विजेता और उपविजेता टीमों को दी बधाई

पुरस्कार वितरण के दौरान डॉ. सतीश कुशवाहा ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि खेल में जीत-हार लगी रहती है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात खेल को खेल भावना के साथ खेलना है. उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव सहयोग करने की बात कही.

खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने पर दिया जोर

डॉ. सतीश कुशवाहा ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ अनुशासन और आपसी भाईचारे को भी मजबूत करता है. ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलता है.

कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष शोभा कुमारी, जिला महासचिव प्रवीण कुमार, थानाध्यक्ष विजय कुमार, सरकंडा पैक्स अध्यक्ष केवी यादव, विशनपुर पैक्स अध्यक्ष उमेश यादव, अनूप कुमार, नीरज कुमार, कृष्णदेव प्रसाद, डॉ. रणधीर गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.

Also Read : बिहार ड्राइवर महासंघ ने रजौली में पेश की मानवता की मिसाल, सड़क हादसे में मृत चालक के परिजनों को दी आर्थिक मदद


विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन