स्वतंत्रता दिवस पर भूमिहीन परिवारों को मिला जमीन का पर्चा, बकसंडा पंचायत में पांच लाभुकों को किया गया वितरण

Updated:
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर अंचल अधिकारी के द्रारा पर्चा वितरण किया गया

Nawada News : अकबरपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अंचल अधिकारी द्वारा भूमिहीन परिवारों को जमीन का पर्चा वितरित किया गया, जिससे उनके घर का सपना साकार होने की उम्मीद जगी है.

विज्ञापन

Nawada News : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देश पर भूमिहीन परिवारों को जमीन उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई. शनिवार को अकबरपुर अंचल के बकसंडा पंचायत में अंचल कार्यालय की ओर से भूमिहीन परिवारों के बीच जमीन का पर्चा वितरित किया गया. अंचल अधिकारी संजय कुमार प्रसाद की पहल पर आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने लाभुक परिवारों को जमीन का पर्चा सौंपकर उन्हें बधाई दी.

कार्यक्रम को सफल बनाने में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की रही भूमिका

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रखंड विकास पदाधिकारी राधा रमण मुरारी, प्रखंड प्रमुख आशा देवी और बकसंडा पंचायत के मुखिया विनोद कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भूमिहीन परिवारों को पर्चा वितरण किया.

पांच भूमिहीन परिवारों को मिला जमीन का पर्चा

बकसंडा पंचायत में पर्चा प्राप्त करने वाले लाभार्थियों में पूनम कुमारी, पति संजय चौधरी, बिंदा देवी, पति जगदीश चौधरी, लालो कुमारी, पति राजो चौधरी, गीता देवी, पति जगदीश चौधरी और गीता देवी, पति राजकुमार चौधरी शामिल हैं. जमीन का पर्चा मिलने के बाद वर्षों से भूमि के अभाव में जीवन गुजार रहे इन परिवारों में अपने घर का सपना साकार होने की उम्मीद जगी है.

Also Read : नवादा में स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल में उल्टा फहराया गया तिरंगा, ग्रामीणों ने उतारकर सुरक्षित रखा

भूमिहीन परिवारों के लिए सामाजिक न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

अधिकारियों ने बताया कि भूमिहीन परिवारों को जमीन उपलब्ध कराना सरकार की सामाजिक न्याय और गरीब कल्याण की प्राथमिकताओं में शामिल है. इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को भूमि का अधिकार देकर उन्हें आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन की ओर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है.

अंतिम व्यक्ति तक विकास और अधिकार पहुंचाने का संकल्प

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय गौरव का पर्व नहीं है, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास और अधिकार पहुंचाने का संकल्प लेने का भी अवसर है. उन्होंने कहा कि भूमिहीन परिवारों को जमीन का पर्चा उपलब्ध कराने की यह पहल सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सम्मानजनक जीवन की दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास है.

Also Read : आजादी के जश्न के बीच मेसकौर पीएचसी में गूंजी दो नवजात बेटियों की किलकारी, सामान्य प्रसव से हुआ जन्म


विज्ञापन
Anil Kumar

लेखक के बारे में

By Anil Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन