नवादा में स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल में उल्टा फहराया गया तिरंगा, ग्रामीणों ने उतारकर सुरक्षित रखा

Updated:
विज्ञापन

अकबरपुर में उल्टा फहराया राष्ट्रीय ध्वज

Nawada News : अकबरपुर के एक प्राथमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा उल्टा फहराने का मामला सामने आया है. ग्रामीणों ने ध्वज का सम्मान बचाते हुए जांच की मांग की है.

विज्ञापन

Nawada News : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अकबरपुर प्रखंड कार्यालय से पूरब दिशा में महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पांती में राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान का मामला सामने आया है. आरोप है कि विद्यालय में शिक्षकों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा फहरा दिया गया. ध्वजारोहण के बाद भी किसी शिक्षक का इस ओर ध्यान नहीं गया, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई.

ध्वजारोहण के बाद मिठाई बांटकर चले गए शिक्षक

ग्रामीणों के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालय में ध्वजारोहण के बाद बच्चों के बीच मिठाई का वितरण किया गया. इसके बाद शिक्षक अपने-अपने घर चले गए. बताया जाता है कि दोपहर करीब एक बजे ग्रामीणों की नजर विद्यालय परिसर में लगे तिरंगे पर पड़ी. ध्वज को उल्टा फहराया हुआ देखकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. राष्ट्रीय ध्वज का अपमान न हो, इसे देखते हुए ग्रामीणों ने तत्काल तिरंगे को उतारकर सुरक्षित रख दिया.

Also Read : बेगूसराय में निर्वस्त्र अवस्था में मिला 22 वर्षीय युवक का शव, आंख-कान के पास गहरे जख्म से हत्या की आशंका

राष्ट्रीय पर्व पर लापरवाही से ग्रामीणों में नाराजगी

स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर तिरंगे के सम्मान को लेकर बरती गई कथित लापरवाही से ग्रामीणों में नाराजगी है. ग्रामीणों का कहना है कि राष्ट्रीय ध्वज के ध्वजारोहण में विशेष सावधानी बरती जानी चाहिए थी. मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में भी हलचल मच गई है. ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

Also Read : साहेबपुरकमाल में तेज रफ्तार ट्रक ने मजदूर को कुचला, मौके पर मौत, मुआवजे की मांग पर लोगों ने 3 घंटे NH-31 किया जाम

बीईओ बोले, मामले की होगी जांच

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विद्यानंद कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान सर्वोच्च है. विद्यालय में ध्वज उल्टा फहराए जाने की सूचना मिली है. मामले की जांच कराई जाएगी और यदि शिक्षकों की लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

शिक्षा विभाग अब मामले की जांच कर यह पता लगाएगा कि राष्ट्रीय ध्वज उल्टा फहराए जाने के पीछे किस स्तर पर लापरवाही हुई. जांच में शिक्षकों की जिम्मेदारी तय होने पर विभागीय नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : बेगूसराय में NH-31 पर दर्दनाक हादसा, चारा लाने निकले 55 वर्षीय व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने कुचला; मौके पर मौत


विज्ञापन
Anil Kumar

लेखक के बारे में

By Anil Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन