वार्ड 24 में वोटर निरीक्षण कार्य की रफ्तार धीमी, अब तक नहीं पहुंचे बीएलओ
Edited by BABLU KUMAR
Updated:
विज्ञापन
NAWADA NEWS.नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 24 में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की रफ्तार काफी धीमी देखी जा रही है. इस वार्ड के अधिकांश निवासियों ने शिकायत की है कि अभी तक बीएलओ उनके घरों तक नहीं पहुंचे हैं.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, नवादा नगर
नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 24 में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की रफ्तार काफी धीमी देखी जा रही है. इस वार्ड के अधिकांश निवासियों ने शिकायत की है कि अभी तक बीएलओ उनके घरों तक नहीं पहुंचे हैं, जिससे मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन या हटवाने की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है. स्थानीय निवासी नवीन कुमार, मुन्ना साव, शिक्षक पप्पू कुमार और राकेश कुमार समेत कई लोगों ने चिंता जताते हुए बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर यह कार्य पूरा किया जाना है.लेकिन, बीएलओ की अनुपस्थिति से उन्हें यह लगने लगा है कि कहीं वे इस बार मतदाता सूची में छूट न जाएं. निवासियों का कहना है कि चुनाव आयोग हर बार मतदाता सूची को अद्यतन करने के लिए अभियान चलाता है, लेकिन इस बार वार्ड 24 में इसकी प्रक्रिया बहुत ही सुस्त है. न तो बीएलओ का कोई दौरा हुआ है, और ना ही किसी प्रकार की सूचना दी गयी है. लोगों ने जिला प्रशासन और निर्वाचन विभाग से मांग की है कि बीएलओ को जल्द से जल्द वार्ड में भेजा जाए,ताकि सभी योग्य नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल हो सके और कोई भी मताधिकार से वंचित न रहे. साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी इस दिशा में पहल करने की अपील की गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










