बलिया खुर्द में लगा नया ट्रांसफार्मर, कई दिनों बाद बहाल हुई बिजली आपूर्ति

Updated:
विज्ञापन

मुखिया के प्रयास से बलिया खुर्द गांव में लगा ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों में खुशी

Nawada News : बलिया खुर्द गांव में लंबे समय से बिजली की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को मुखिया बिनोद कुमार के प्रयासों से नया ट्रांसफार्मर मिलने पर बड़ी राहत मिली है.

विज्ञापन

Nawada News : बलिया खुर्द गांव में लंबे समय से बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीणों को आखिरकार राहत मिल गई. बकसंडा पंचायत के मुखिया बिनोद कुमार के लगातार प्रयास और विद्युत विभाग के सहयोग से गांव में नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया. ट्रांसफार्मर लगने के साथ ही कई दिनों से बाधित बिजली आपूर्ति फिर से सुचारु हो गई. बिजली बहाल होने के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल है. लोगों ने मुखिया के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया.

Also Read : औरंगाबाद के मदनपुर में सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई ईको, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

ट्रांसफार्मर खराब होने से ठप थी बिजली

ग्रामीण नवनीत कुमार और पवन कुमार ने बताया कि पुराने ट्रांसफार्मर के खराब हो जाने के कारण कई दिनों से पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बाधित थी. बिजली नहीं रहने से पेयजल आपूर्ति, खेती-बाड़ी, छोटे व्यवसाय, बच्चों की पढ़ाई तथा दैनिक घरेलू कार्य प्रभावित हो रहे थे. कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था.

Also Read : मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर औरंगाबाद में 300 से ज्यादा सफाईकर्मी बैठे हड़ताल पर, नगर परिषद-कार्य एजेंसी पर लगा शोषण का आरोप

लगातार प्रयास के बाद मिला नया ट्रांसफार्मर

ग्रामीणों की समस्या की गंभीरता को देखते हुए बकसंडा पंचायत के मुखिया बिनोद कुमार ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से लगातार संपर्क किया. उनके निरंतर प्रयास और विभाग के समन्वय से गांव के लिए नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया, जिसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी.

विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का आश्वासन

मुखिया बिनोद कुमार ने कहा कि पंचायत क्षेत्र का विकास और ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि बिजली, सड़क, पेयजल सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए वे आगे भी लगातार प्रयास करते रहेंगे, ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

Also Read : औरंगाबाद में 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से एक महिला की मौत, दो झुलसीं


विज्ञापन
Anil Kumar

लेखक के बारे में

By Anil Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन