पाली पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित, 18 काउंटरों पर सुनी गईं ग्रामीणों की समस्याएं

Updated:
विज्ञापन

समस्याओं को लेकर सहयोग शिविर में पहुंचे ग्रामीण

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Nawada News : कौआकोल प्रखंड के पाली पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया. विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन लिए गए.

विज्ञापन

Nawada News : प्रखंड की पाली पंचायत भवन में बुधवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर की अध्यक्षता प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी शमा बानो ने की. शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से 18 अलग-अलग काउंटर लगाए गए, जहां ग्रामीणों से उनकी समस्याओं एवं सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए.

विज्ञापन

राशन कार्ड, पेंशन और आवास योजना से जुड़े आवेदन मिले

शमा बानो ने बताया कि शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया. इस दौरान राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, आय, जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं से संबंधित आवेदन एवं शिकायतें दर्ज कराई गईं.

Also Read : ओबरा में BDO ने सड़क किनारे दुकान लगाने पर लगाई रोक, अतिक्रमण हटाने पर दिया अल्टीमेटम

कई मामलों का मौके पर ही हुआ निष्पादन

शिविर में मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों ने प्राप्त आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन करते हुए कई मामलों का तत्काल समाधान किया. जिन मामलों का तत्काल निष्पादन संभव नहीं था, उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन संबंधित अधिकारियों द्वारा दिया गया.

कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

सहयोग शिविर के दौरान अंचल अधिकारी (सीओ) चंदन चौधरी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) अजित कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी (पीओ) असलम हुसैन, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) आशुतोष रंजन, मुखिया प्रमोद कुमार चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.

Also Read : 11 अगस्त को औरंगाबाद के तीन पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं का होगा समाधान


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन