एकलव्य खेल योजना के तहत जिला खेल पदाधिकारी ने किया इंटर विद्यालय रजौली का निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

विद्यार्थियों से बातचीत करते खेल पदाधिकारी एवं शिक्षकगण

Nawada News : रजौली के इंटर विद्यालय में एकलव्य खेल योजना के तहत जिला खेल पदाधिकारी ने निरीक्षण किया. ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को निखारने और छात्रावास सुधार पर दिया जोर.

विज्ञापन

Nawada News : खेल प्रतिभाओं को तराशने और ग्रामीण क्षेत्रों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एकलव्य खेल योजना के तहत जिला खेल पदाधिकारी रवि कुमार ने बुधवार को रजौली प्रखंड स्थित इंटर विद्यालय रजौली का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय के खेल मैदान का जायजा लिया और उपलब्ध खेल संसाधनों की जानकारी प्राप्त की. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए बेहतर खेल सुविधाएं और नियमित प्रशिक्षण आवश्यक है. इसी उद्देश्य से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें एकलव्य खेल योजना से जोड़ा जाएगा.

छात्रावास की मरम्मत कराने पर दिया जोर

जिला खेल पदाधिकारी ने विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं के लिए बने छात्रावास का भी निरीक्षण किया. छात्रावास की जर्जर स्थिति को देखते हुए उन्होंने आवश्यक मरम्मत और आधारभूत सुविधाओं को शीघ्र दुरुस्त कराने पर बल दिया. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य आशुतोष प्रधान ने बताया कि छात्रावास की मरम्मत के लिए संबंधित विभाग को प्रस्ताव भेज दिया गया है. मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद दूर-दराज से आने वाले विद्यार्थियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी.

Also Read : संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ विकसित करना शिक्षकों की जिम्मेदारी: एसडीओ अमित राजन

सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का भी किया भ्रमण

निरीक्षण के बाद जिला खेल पदाधिकारी रवि कुमार ने सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का भी भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने कक्षाओं का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों से संवाद किया. उन्होंने छात्रों को खेल के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि अनुशासन, नियमित अभ्यास और सकारात्मक सोच से ही जीवन में सफलता हासिल की जा सकती है.

Also Read : ABVP औरंगाबाद के नगर सह मंत्री बने रूद्र प्रताप सिंह, संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प

शिक्षकों ने जताई उम्मीद

निरीक्षण के दौरान प्रभारी प्रधानाचार्य आशुतोष प्रधान, शिक्षक राजीव रंजन, अखिलेश कुमार, पवन कुमार सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक उपस्थित रहे. विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि एकलव्य खेल योजना के माध्यम से क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को नई पहचान मिलेगी और छात्रावास की मरम्मत के बाद खिलाड़ियों के प्रशिक्षण को भी नई मजबूती मिलेगी.

Also Read : ओबरा में BDO ने सड़क किनारे दुकान लगाने पर लगाई रोक, अतिक्रमण हटाने पर दिया अल्टीमेटम


विज्ञापन
Kr Manish Dev

लेखक के बारे में

By Kr Manish Dev

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन