नवादा के दुलरपुरा के पास ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में युवक गंभीर घायल, सदर अस्पताल रेफर

Updated:
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक

सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक

Nawada News : रजौली के दुलरपुरा में ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए नवादा रेफर किया गया है.

विज्ञापन

Nawada News : नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र में एसएच-70 पर दुलरपुरा स्थित पेट्रोल पंप के समीप शनिवार देर रात ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया.

डायल 112 की टीम ने पहुंचाया अस्पताल

घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने डायल 112 को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. सतीश चंद्र सिन्हा ने घायल की पहचान सिरदला थाना क्षेत्र के परोरिया गांव निवासी मो. रियासत खान के पुत्र मो. मुर्शिद खान के रूप में की.

सिर और पैर में गंभीर चोट, सदर अस्पताल रेफर

चिकित्सक के अनुसार, हादसे में युवक के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं. प्राथमिक जांच में पैर टूटने की आशंका जताई गई है. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए घायल को सदर अस्पताल, नवादा रेफर कर दिया गया.

ट्रक खड़ा कर साथी की बाइक से घर लौट रहा था युवक

अस्पताल परिसर में मौजूद परिजनों ने बताया कि मो. मुर्शिद खान टेलर ट्रक चालक हैं. वह हरदिया के एक होटल के पास अपना ट्रक खड़ा कर साथी की बाइक से अपने घर परोरिया लौट रहे थे. रास्ते में दुलरपुरा पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भरवाने के बाद जैसे ही आगे बढ़े, सामने से आ रहे केजव्हील लगे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी.

ट्रैक्टर और क्षतिग्रस्त बाइक जब्त, आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई

रजौली थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही पीटीसी उपेंद्र कुमार को पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर भेजा गया था. घायल का इलाज जारी है. दुर्घटना में शामिल केजव्हील लगा ट्रैक्टर और क्षतिग्रस्त बाइक (बीआर 27बी 9887) को थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है. उन्होंने बताया कि मामले में आवेदन मिलने के बाद नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : मुंशी प्रेमचंद जयंती पर नवोत्साह साहित्य संगम का आयोजन, साहित्यिक योगदान पर हुई विस्तृत चर्चा



विज्ञापन
Kr Manish Dev

लेखक के बारे में

By Kr Manish Dev

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन