नवादा में पत्नी से मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप में पति गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
पत्नी से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पति गिरफ्तार

Nawada News : नवादा में पत्नी के साथ मारपीट, कपड़े फाड़ने और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.जानिए पूरा मामला.

विज्ञापन

Nawada News : नवादा नगर थाना पुलिस ने पत्नी के साथ मारपीट, कपड़े फाड़ने, गंभीर चोट पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर उमा शंकर सिंह ने बताया कि नगर थाना कांड संख्या 520/26 में आरोपी दिलीप प्रसाद, पिता स्वर्गीय बच्चू प्रसाद, निवासी मिर्जापुर प्रोफेसर कॉलोनी, नवादा को गिरफ्तार किया गया है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

इलाज के लिए जाते समय रास्ते में रोककर मारपीट का आरोप

प्राथमिकी के अनुसार, पीड़िता कुमारी रजनी वर्मा ने आरोप लगाया है कि वह शाम के समय इलाज के लिए सदर अस्पताल जा रही थीं. इसी दौरान उनके पति ने रास्ते में रोककर कथित रूप से उनके साथ मारपीट की, कपड़े फाड़ दिए और हाथ को इतनी जोर से मरोड़ा कि उनकी कलाई और उंगली में गंभीर चोटें आईं.

जान से मारने की धमकी और गाली-गलौज का भी आरोप

पीड़िता ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और अश्लील गालियां भी दीं. शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया.

परिवार न्यायालय में पहले से लंबित है विवाद

पीड़िता ने आवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद परिवार न्यायालय, नवादा में वाद संख्या 140/2022 के तहत लंबित है. इसके अलावा पूर्व में भी मारपीट की शिकायत नगर थाना में दर्ज कराई जा चुकी है.

पुलिस कर रही आगे की कानूनी कार्रवाई

थानाध्यक्ष उमा शंकर सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

Also Read : मुंशी प्रेमचंद जयंती पर नवोत्साह साहित्य संगम का आयोजन, साहित्यिक योगदान पर हुई विस्तृत चर्चा



विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन