नवादा: वार्ड पार्षद नंदलाल राजवंशी की हार्ट अटैक से मौत, परिजनों और पंचायत में शोक की लहर

Updated:
विज्ञापन

नंदलाल राजवंशी की फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रजौली वार्ड पार्षद नंदलाल राजवंशी का हार्ट अटैक से निधन हो गया. इलाज के दौरान दिल का दौरा पड़ने से उनकी जान चली गई. उनके मिलनसार स्वभाव के कारण पूरे गांव में शोक की लहर है.

विज्ञापन

Ward Councilor death: रजौली प्रखंड की हरदिया पंचायत के वार्ड संख्या 8 के वार्ड पार्षद नंदलाल राजवंशी की हार्ट अटैक से मौत हो गयी. उनके निधन से जाजपुर गांव समेत पूरे पंचायत में शोक की लहर दौड़ गयी. वे अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गये हैं.

विज्ञापन

अचानक बिगड़ी थी तबीयत

परिजनों के अनुसार, बीते रविवार को अचानक नंदलाल राजवंशी की तबीयत बिगड़ गयी. इसके बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें रजौली अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उन्हें भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें पावापुरी स्थित विम्स अस्पताल रेफर कर दिया.

इलाज के दौरान पड़ा दिल का दौरा

पावापुरी स्थित विम्स अस्पताल में इलाज के दौरान नंदलाल राजवंशी को दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मौत हो गयी. मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. घर में मातम पसर गया और पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है.

ग्रामीणों ने जतायी गहरी संवेदना

नंदलाल राजवंशी मिलनसार और सामाजिक स्वभाव के व्यक्ति थे. वार्ड पार्षद के रूप में उन्होंने वार्ड के विकास के लिए काम किया. उनके निधन पर ग्रामीण दिलीप साव, रूना देवी, कैलाश राजवंशी, जितेंद्र राजवंशी, अजय राजवंशी, मनोज राजवंशी समेत कई ग्रामीणों ने गहरी संवेदना व्यक्त की.

ग्रामीणों ने कहा कि उनके निधन से एक अच्छे जनप्रतिनिधि को खोने का दुख है. सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन