नवादा में पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री की 113वीं जयंती मनायी गयी, डीडीसी ने अर्पित किये श्रद्धासुमन
श्रद्धा सुमन अर्पित करते अतिथि | Prabhat Khabar Network
जिले के अम्बेडकर पुस्तकालय में पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री की 113वीं जयंती मनाई गई. अतिथियों ने उन्हें महान स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ और सादगी-ईमानदारी के प्रतीक के रूप में याद किया.
Bhola Paswan Shastri: जिले के अम्बेडकर पुस्तकालय में स्व. भोला पासवान शास्त्री की 113वीं जयंती धूमधाम से मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता 20 सूत्री के महासचिव मनोहर पासवान ने की. कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों ने स्व. भोला पासवान शास्त्री के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीडीसी शम्भू शरण पाण्डेय ने भी पूर्व मुख्यमंत्री के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किये.
महान स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ के रूप में किया याद
डीडीसी शम्भू शरण पाण्डेय ने अपने संबोधन में स्व. भोला पासवान शास्त्री को महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और बिहार के पहले अनुसूचित जाति के मुख्यमंत्री के रूप में याद किया. उन्होंने कहा कि स्व. शास्त्री का जन्म बिहार के पूर्णिया जिले के बैरगाछी गांव में एक अत्यंत गरीब दलित परिवार में हुआ था.
उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी से प्रभावित होकर भोला पासवान शास्त्री ने अंग्रेजी शिक्षा का बहिष्कार किया और काशी विद्यापीठ से संस्कृत की पढ़ाई की. वर्ष 1939 में काशी विद्यापीठ से स्नातक (बीए) की डिग्री पूरी करने के बाद उन्हें 'शास्त्री' की उपाधि मिली, जिसके बाद उनके नाम के साथ हमेशा के लिए 'शास्त्री' जुड़ गया.
सादगी और ईमानदारी के लिए किया स्मरण
20 सूत्री के महासचिव मनोहर पासवान ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भोला पासवान शास्त्री मुख्यमंत्री जैसे उच्च पद पर रहने के बावजूद बेहद साधारण जीवन जीते थे. उनका पूरा जीवन ईमानदारी और सादगी से गुजरा. उन्होंने कहा कि उनका राजनीतिक और व्यक्तिगत जीवन ईमानदार, निष्कलंक और पारदर्शी रहा.
बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
कार्यक्रम में लोजपा आर के प्रदेश सचिव डॉ विष्णुदेव पासवान, जदयू नेता ज्योति पासवान, आशो पासवान, एलजेपी के दलित प्रकोष्ठ के प्रभात कुमार, कांग्रेसी नेता जगेश्वर पासवान, नारायण पासवान, जवाहर पासवान, जिलाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ के दिनेश नाथ पासवान, बीओ महेंद्र पासवान और संगीतकार उदय पासवान समेत अन्य लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम में पासवान समाज की सैकड़ों महिलाएं और पुरुष भी शामिल हुए.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए