नवादा: बिना TC या NOC अब निजी स्कूलों में नहीं मिलेगा दाखिला, पकरीबरावां के संचालकों ने लिया बड़ा फैसला

पकरीबरावां के जीआईपी स्कूल में बैठक करते विभिन्न प्राइवेट स्कूल के डायरेक्टर. | Prabhat Khabar Network
पकरीबरावां प्रखंड के निजी विद्यालयों में अब बिना ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) या अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) के विद्यार्थियों का नामांकन नहीं होगा. यह फैसला निजी स्कूल संचालकों की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया है. नामांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने और शैक्षणिक रिकॉर्ड को सुव्यवस्थित रखने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है.
Nawada News: पकरीबरावां प्रखंड के निजी विद्यालयों में अब बिना ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) या अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) के विद्यार्थियों का नामांकन नहीं होगा. यह फैसला रविवार को प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की पकरीबरावां इकाई की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया.
नामांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता पर जोर
प्रखंड मुख्यालय स्थित जीआईपी पब्लिक स्कूल के कार्यालय प्रकोष्ठ में हुई बैठक की अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष मनोज कुमार ने की. बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता, संगठन की मजबूती, नामांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता और निजी विद्यालयों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी.
स्कूल संचालकों ने कहा कि बिना टीसी या एनओसी के विद्यार्थियों का नामांकन होने से उनके शैक्षणिक रिकॉर्ड में भ्रम की स्थिति बनती है. इसलिए अब प्रखंड के सभी निजी विद्यालय इस नियम का कड़ाई से पालन करेंगे. बैठक में आगामी स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाने को लेकर भी रूपरेखा तैयार की गयी.
लंबित राशि के भुगतान की मांग
बैठक में निजी स्कूल संचालकों ने सरकार और शिक्षा विभाग से लंबित राशि का जल्द भुगतान कराने की मांग की. संचालकों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सकारात्मक पहल नहीं की गयी, तो नवादा जिले के निजी विद्यालय संचालक चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेंगे. इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और शिक्षा विभाग की होगी.
बैठक में डायरेक्टर रंजीत रंजन, अनीश कुमार वर्मा, उत्तम कुमार, कैलाश कुमार, नागेंद्र निर्भय, डीपी वर्मा, मोहम्मद आजम समेत प्रखंड के कई निजी विद्यालयों के संचालक मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










