वारिसलीगंज में पांच लीटर देसी शराब बरामद, धंधेबाज गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

प्रतीकात्मक तस्वीर
Nawada News : वारिसलीगंज पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर पांच लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है.आरोपी को जेल भेज दिया गया है.
Nawada News : नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शनिवार देर शाम छापेमारी कर पांच लीटर अवैध देसी शराब बरामद की. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से एक शराब धंधेबाज को भी गिरफ्तार कर लिया.
घर से बरामद हुई पांच लीटर अवैध देसी शराब
पुलिस के अनुसार, बरनामा पंचायत के बेलदरिया (कुंभी) गांव निवासी कैलाश चौधरी के पुत्र विनोद चौधरी के घर छापेमारी की गई. इस दौरान एक गैलन में रखी पांच लीटर अवैध देसी शराब बरामद की गई. मौके से विनोद चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया.
प्राथमिकी दर्ज, आरोपी को भेजा गया जेल
पुलिस के लिखित आवेदन के आधार पर विनोद चौधरी के खिलाफ वारिसलीगंज थाना में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई. रविवार को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
थानाध्यक्ष ने दी कार्रवाई की जानकारी
वारिसलीगंज थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है. गुप्त सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शराब बरामद की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
Also Read : मुंशी प्रेमचंद जयंती पर नवोत्साह साहित्य संगम का आयोजन, साहित्यिक योगदान पर हुई विस्तृत चर्चा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










