छात्राओं ने पेंटिंग के माध्यम से दिया संदेश

Edited by KR MANISH DEV
Updated:
विज्ञापन

बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन

बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

प्रतिनिधि, रजौली़

जोगियामरण पंचायत भवन और खटांगी पंचायत भवन में हैंड इन हैंड इंडिया संस्था की ओर से बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में कक्षा 6वीं से 12वीं तक की लगभग 50 छात्राओं ने भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान बाल श्रम की रोकथाम और शिक्षा के महत्व को समझाने के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता एवं स्लोगन लेखन का आयोजन किया गया. प्रतिभागी छात्राओं ने अपने रचनात्मक विचारों के माध्यम से बाल श्रम के विरुद्ध सशक्त संदेश प्रस्तुत किये. इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, शिक्षा को बढ़ावा देना तथा बाल श्रम जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जनसहभागिता को प्रेरित करना था. कार्यक्रम का सफल आयोजन परियोजना प्रबंधन राजेश कुमार एवं एमआईएस सुमंत कुमार सिंह ने किया. कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण व प्रेरणादायक रहा, जिसमें छात्राओं ने न केवल भाग लिया, बल्कि अपने विचारों और संदेशों के माध्यम से समाज को जागरूक करने का प्रयास किया. हैंड इन हैंड इंडिया का यह प्रयास बाल श्रम उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ. मौके पर को-ऑर्डिनेटर संतोष कुमार, आनंदी कुमार, रवींद्र कुमार एवं सुमित्रा कुमारी का सक्रिय सहयोग रहा, जिनकी भागीदारी से कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KR MANISH DEV

लेखक के बारे में

By KR MANISH DEV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन