नवादा में समाजसेवी श्रवण सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, लोगों ने किया पुष्पांजलि अर्पित
पुण्यतिथि कार्यक्रम में मौजूद लोग
Nawada News : वारिसलीगंज में समाजसेवी श्रवण सिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया और उनके कार्यों को सराहा.
Nawada News : अपने कृतित्व से युवाओं के बीच लोकप्रिय रहे कोचगांव निवासी एवं जिला परिषद पूर्वी की पूर्व पार्षद गीता देवी के पति समाजसेवी श्रवण सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि सोमवार को जिला परिषद डाक बंगला परिसर में श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई. कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों और समाजसेवियों सहित बड़ी संख्या में उनके चाहने वाले शामिल हुए. सभी ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व विधायक अरुणा देवी, पूर्व जिला पार्षद अखिलेश सिंह, जदयू नेता डॉ. रविकांत उर्फ अजय सिंह, जिला पार्षद अंजनी कुमार, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष गौतम कुमार, जिला पार्षद गीता देवी, प्रखंड प्रमुख रबी देवी, शिक्षाविद डॉ. गोविंद जी तिवारी और मुखिया राजकुमार सिंह सहित अन्य लोगों ने श्रवण सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की. कार्यक्रम की अध्यक्षता संयोजक अखिलेश्वर सिंह ने की. नवादा, नालंदा, शेखपुरा, जमुई और गया जिले से पहुंचे उनके समर्थकों और चाहने वालों ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए.
अधूरे कार्यों को पूरा करने की अपील
पूर्व विधायक अरुणा देवी ने श्रवण सिंह को सच्चा समाजसेवी बताते हुए उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने की बात कही. पूर्व जिला पार्षद अखिलेश सिंह ने कहा कि किसी व्यक्ति की पुण्यतिथि उसी भावना के साथ मनाई जाती है, जब उसने समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हों. उन्होंने कहा कि श्रवण सिंह की तरह समाजसेवी बनकर क्षेत्र के हर जाति और धर्म के लोगों की समस्याओं का निःस्वार्थ भाव से समाधान करने की जरूरत है.
हर वर्ग के लोगों के लिए काम करने को बताया प्रेरणादायक
भाजपा नेता श्यामसुंदर सिंह ने श्रवण सिंह को हर वर्ग का मसीहा बताते हुए उनके सामाजिक कार्यों को याद किया. कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उनकी पत्नी एवं जिला पार्षद गीता देवी से भी पहले की तरह स्थानीय जिला परिषद डाक बंगला परिसर में पहुंचकर आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहने की अपील की.
कई नेताओं ने व्यक्त किए विचार
श्रद्धांजलि कार्यक्रम को कुमुद सिंह, डॉ. गोविंद जी तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता निरंजन सिंह, जदयू जिला महासचिव संजय कुमार, अनिल यादव, विधायक प्रतिनिधि शैलेंद्र सिंह एवं रामसकल सिंह, पूर्व मुखिया रामरतन सिंह सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया. वक्ताओं ने श्रवण सिंह के सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके कार्यों और विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया.
Also Read : PHOTOS: 250 किमी दूर से सिपाही के पीछे पहुंची प्रेमिका, फिर जो हुआ तस्वीरों में देखिए..
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










