हिसुआ में जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर
हिसुआ में जदयू की बैठक में अधिकारी
Nawada News : हिसुआ में जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठन विस्तार और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया गया. शोभा देवी ने महिलाओं की भागीदारी पर जोर दिया.
Nawada News : हिसुआ स्थित बिहार राज्य नागरिक परिषद की सदस्य शोभा देवी के आवास पर सोमवार को जदयू के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में जिले और प्रखंड स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए. इस दौरान संगठन को मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों को तेज करने को लेकर मंथन किया गया. शोभा देवी ने जिलाध्यक्ष राज किशोर प्रसाद दांगी सहित अन्य अतिथियों को अंगवस्त्र और फूल-माला देकर सम्मानित किया. कार्यकर्ताओं ने भी जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए हिसुआ में उनका अभिनंदन किया.
पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर
जिलाध्यक्ष राज किशोर प्रसाद दांगी ने कहा कि पार्टी की नीतियों और सरकार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी के संदेश को लोगों तक पहुंचाने की अपील की. साथ ही क्षेत्र की सांगठनिक संरचना को अधिक से अधिक मजबूत करने पर जोर दिया.
Also Read : PHOTOS: 250 किमी दूर से सिपाही के पीछे पहुंची प्रेमिका, फिर जो हुआ तस्वीरों में देखिए..
महिलाओं को संगठन से जोड़ने के लिए चलेगा अभियान
शोभा देवी ने महिलाओं को संगठन से जोड़ने और इसके लिए गांव-गांव अभियान चलाने पर बल दिया. उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती में महिलाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है. अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी से जोड़कर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा सकता है.
बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का निर्णय
बैठक में संगठन के विस्तार, बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा हुई. इस दौरान सदस्यता अभियान चलाने, गांवों का भ्रमण करने और ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित करने का निर्णय लिया गया. कार्यकर्ताओं ने पार्टी हित में बेहतर काम करने का संकल्प लिया.
कार्यकर्ताओं को बताया पार्टी की सबसे बड़ी ताकत
हिसुआ प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, नगर अध्यक्ष निरंजन मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी संगठन को मजबूत करने को लेकर अपने विचार रखे. वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं. उनकी सक्रियता और भागीदारी से ही संगठन को मजबूत बनाया जा सकता है. बैठक में कार्यकर्ताओं ने अपने काम और दायित्व के प्रति ईमानदार रहने तथा पार्टी हित में पूरी निष्ठा से कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहरायी.
Also Read : PHOTOS: 250 किमी दूर से सिपाही के पीछे पहुंची प्रेमिका, फिर जो हुआ तस्वीरों में देखिए..
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










