असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में सौरभ कुमार ने हासिल की 13वीं रैंक, जिले का बढ़ाया मान

सफल छात्र सौरभ कुमार
Nawada News : नवादा के सौरभ कुमार ने पॉलिटिकल साइंस असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा में राज्य स्तर पर 13वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। जानें उनकी सफलता की कहानी।
Nawada News : बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में जिले के होनहार छात्र सौरभ कुमार ने पॉलिटिकल साइंस विषय में राज्य स्तर पर 13वीं रैंक हासिल कर जिले और प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है. परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद परिजनों, शिक्षकों, मित्रों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई. उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है.
दिल्ली विश्वविद्यालय से की उच्च शिक्षा, वर्तमान में कर रहे हैं पीएचडी
सौरभ कुमार की प्रारंभिक शिक्षा डीपीएस नवादा से हुई. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित रामजस कॉलेज से स्नातक एवं स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की. वर्तमान में वे पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के एएन कॉलेज से पीएचडी कर रहे हैं. उनकी इस सफलता के पीछे वर्षों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन को महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
परिवार को दिया सफलता का श्रेय
सौरभ कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार को दिया. उन्होंने कहा कि उनके पिता सुनील कुमार ने हर कठिन समय में मार्गदर्शन देने के साथ आर्थिक और मानसिक संबल प्रदान किया. वहीं माता विद्या कुमारी के आशीर्वाद और स्नेह ने हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा दी. उनकी बहनें नेहा और पूजा ने भी पढ़ाई के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया और हर कदम पर उनका उत्साहवर्धन किया.
उच्च शिक्षा के क्षेत्र में देंगे योगदान
सौरभ कुमार अब असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में बिहार के विश्वविद्यालयों में अपनी सेवाएं देंगे. उनकी इस उपलब्धि से जिले के युवाओं और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को भी नई प्रेरणा मिली है. स्थानीय लोगों ने विश्वास जताया कि सौरभ उच्च शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देकर राज्य का नाम और ऊंचा करेंगे.
Also Read : अंतरराष्ट्रीय युवा संसद में नवादा की माही भारद्वाज बनीं 'बेस्ट डेलीगेट', बढ़ाया बिहार का मान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










