हिसुआ में 'बोल बम कांवड़िया सेवा शिविर' बना श्रद्धालुओं का सहारा, भोजन से लेकर विश्राम तक की व्यवस्था

Updated:
विज्ञापन
कांवड़िया सेवा शिविर श्रद्धालुओं की भीड़

कांवड़िया सेवा शिविर श्रद्धालुओं की भीड़

Nawada News : नवादा के हिसुआ में बोल बम कांवड़िया सेवा शिविर में शिव भक्तों के लिए भोजन, विश्राम और चिकित्सा की उत्तम व्यवस्था की गई है। यहाँ देखें पूरी जानकारी।

विज्ञापन

Nawada News : सावन माह में शिवभक्तों की सेवा के उद्देश्य से हिसुआ नगर के अस्पताल रोड स्थित 'बोल बम कांवड़िया सेवा शिविर' का संचालन किया जा रहा है. शिविर का संचालन संयोजक मनीष राठौर, अध्यक्ष देवेंद्र विश्वकर्मा तथा कोर कमेटी के सदस्य ओंकार शर्मा कश्यप, जितेंद्र आर्यन, मनोज शर्मा, संजय संजू, अशोक चौधरी, रामस्वरूप राजवंशी, पंकज वर्णवाल और सन्नी कुमार की देखरेख में किया जा रहा है. यहां प्रतिदिन विभिन्न राज्यों और शहरों से आने वाले सैकड़ों शिवभक्त एवं कांवड़िये पहुंच रहे हैं.

भोजन, विश्राम और स्वच्छता की है समुचित व्यवस्था

शिविर में श्रद्धालुओं के लिए भोजन, विश्राम और स्वच्छता की समुचित व्यवस्था की गई है. सेवादार प्रतिदिन तय एवं नए मेन्यू के अनुसार शिवभक्तों को पौष्टिक और शुद्ध प्रसाद स्वरूप भोजन उपलब्ध करा रहे हैं. इसके अलावा लंबी पैदल यात्रा कर आने वाले कांवड़ियों के लिए आरामदायक विश्राम स्थल, प्राथमिक उपचार और स्वच्छ शौचालय की भी व्यवस्था की गई है.

दिन-रात सेवा में जुटे हैं स्वयंसेवक

शिविर को सफल बनाने में सेवादार पंकज कुमार, रोहित, गुड्डू, डॉ. सुभाष सुमन, दीपक, महावीर, गुड्डू वर्णवाल, अमन कुमार, विवेक कुमार सहित दर्जनों स्वयंसेवक निस्वार्थ भाव से दिन-रात सेवा में जुटे हुए हैं. आयोजकों ने बताया कि सावन माह के दौरान शिवभक्तों की सेवा का यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा, ताकि कांवड़ियों को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.

Also Read : अंतरराष्ट्रीय युवा संसद में नवादा की माही भारद्वाज बनीं 'बेस्ट डेलीगेट', बढ़ाया बिहार का मान



विज्ञापन
Manoj

लेखक के बारे में

By Manoj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन