अंतरराष्ट्रीय युवा संसद में नवादा की माही भारद्वाज बनीं 'बेस्ट डेलीगेट', बढ़ाया बिहार का मान

Updated:
विज्ञापन
माही भारद्वाज की तस्वीर

माही भारद्वाज की तस्वीर

Nawada News : नवादा की बेटी माही भारद्वाज ने अंतरराष्ट्रीय युवा संसद में सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि का पुरस्कार जीतकर बिहार और देश का नाम रोशन किया है.

विज्ञापन

Nawada News : जिले के ग्राम रतोई की होनहार बेटी एवं संत माइकल विद्यालय, पटना की छात्रा माही भारद्वाज ने अंतरराष्ट्रीय युवा संसद की 'महिला के प्रति सभी प्रकार के भेदभाव के उन्मूलन संबंधी समिति (सीडॉ)' में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 'सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि (बेस्ट डेलीगेट)' का प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर बिहार का गौरव बढ़ाया है.

तार्किक प्रस्तुति और नेतृत्व क्षमता से प्रभावित हुआ निर्णायक मंडल

प्रतियोगिता के दौरान माही ने महिला अधिकार, समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण वैश्विक विषयों पर अपने प्रभावशाली विचार, तार्किक प्रस्तुति, नेतृत्व क्षमता और उत्कृष्ट संवाद कौशल का परिचय दिया. उनके शानदार प्रदर्शन से निर्णायक मंडल प्रभावित हुआ, जिसके बाद उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया.

परिजनों ने बताया मेहनत और आत्मविश्वास का परिणाम

माही की मां नीतू कुमारी, जो मंडरा पैक्स की अध्यक्ष हैं, ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास से हर सपना साकार किया जा सकता है. माही की सफलता पर उनके दादा अनिल कुमार, दादी उर्मिला देवी, नाना उमेश प्रसाद (सेवानिवृत्त शिक्षक, बदलपुर), बुआ प्रियंका, फूफा नीरज तथा मौसी टिम्मी ने भी गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

सीबीएसई में भी हासिल कर चुकी हैं 95 प्रतिशत अंक

उल्लेखनीय है कि माही भारद्वाज इससे पहले केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का भी उत्कृष्ट परिचय दे चुकी हैं. शिक्षा और अंतरराष्ट्रीय मंच, दोनों क्षेत्रों में मिली यह सफलता उनकी असाधारण प्रतिभा, लगन और मेहनत का प्रमाण है.

विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल

संत माइकल विद्यालय, पटना के प्रधानाचार्य, शिक्षकों और सहपाठियों ने माही को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता विद्यालय और पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है. वहीं ग्राम रतोई सहित पूरे इलाके में खुशी का माहौल है. लोगों ने विश्वास जताया कि माही भविष्य में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिहार तथा देश का नाम रोशन करती रहेंगी.

Also Read : बेगूसराय में दूध लेकर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी



विज्ञापन
Manoj

लेखक के बारे में

By Manoj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन