ज्ञानोदय विद्यालय में छात्र परिषद चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, 3 अगस्त को आएंगे परिणाम

मतदान देने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते छात्र
Nawada News : काशीचक स्थित ज्ञानोदय विद्यालय में छात्र परिषद का चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुआ। छात्रों ने उत्साह के साथ मतदान किया, परिणाम 3 तारीख को घोषित होंगे।
Nawada News : काशीचक के शाहपुर मोड़ स्थित ज्ञानोदय विद्यालय में छात्र परिषद का चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं लोकतांत्रिक वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. चुनाव प्रक्रिया का शुभारंभ विद्यालय के सचिव श्रवण कुमार शर्मा एवं प्राचार्य डॉ. बसंत कुमार तिवारी ने किया. इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, गैर-शिक्षक कर्मचारी तथा कक्षा तीसरी से दसवीं तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान प्रक्रिया में भाग लिया.
विभिन्न पदों के लिए हुआ मतदान
छात्र परिषद के अनुशासन कप्तान, सांस्कृतिक कप्तान, खेल कप्तान, सूचना प्रौद्योगिकी प्रमुख सहित विभिन्न पदों के लिए मतदान कराया गया. विद्यार्थियों ने अपनी पसंद के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाई. विद्यालय प्रशासन की ओर से पूरी चुनाव प्रक्रिया की निगरानी की गई, जिससे मतदान निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सका.
नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम है चुनाव : प्राचार्य
चुनाव प्रक्रिया में निर्वाचन पदाधिकारी धनंजय कुमार रवानी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. बसंत कुमार तिवारी ने कहा कि चुनाव केवल प्रतिनिधि चुनने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी, अनुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है. ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को भविष्य में एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए तैयार करते हैं.
3 अगस्त को घोषित होंगे चुनाव परिणाम
विद्यालय प्रशासन ने बताया कि छात्र परिषद चुनाव के परिणाम 3 अगस्त को घोषित किए जाएंगे. परिणाम को लेकर विद्यार्थियों में उत्सुकता बनी हुई है.
Also Read : अंतरराष्ट्रीय युवा संसद में नवादा की माही भारद्वाज बनीं 'बेस्ट डेलीगेट', बढ़ाया बिहार का मान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










