मारपीट के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published by : KR MANISH DEV Updated At : 10 Sep 2025 6:57 PM

विज्ञापन

17 अगस्त को हुई थी मारपीट

विज्ञापन

17 अगस्त को हुई थी मारपीट प्रतिनिधि, रजौली. थाना क्षेत्र की जोगियामारण पंचायत के भगवानपुर से पुलिस बलों ने मारपीट के एक वांछित आरोपित को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि बीते 17 अगस्त की रात्रि को खेत पटवन में जुटे भगवानपुर गांव निवासी विजय यादव को गुड्डू कुमार, बिजेंद्र प्रसाद उर्फ बिजो, महेंद्र यादव एवं राजेंद्र यादव द्वारा मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. घायल विजय यादव के आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर एक नामजद आरोपीत बिजेंद्र प्रसाद उर्फ बिजो को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. गुप्त सूचना के आलोक में एक और आरोपित भगवानपुर गांव निवासी महेंद्र यादव के पुत्र गुड्डू कुमार को पुलिस बलों ने बीते मंगलवार की रात्रि को गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक के स्वास्थ्य की जांच बुधवार को कराने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KR MANISH DEV

लेखक के बारे में

By KR MANISH DEV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन