नगर भवन में पंच-सरपंच संघ की हुई बैठक
Edited by BABLU KUMAR
Updated:
विज्ञापन
अधिकार बहाली व सम्मान की उठी मांग
विज्ञापन
अधिकार बहाली व सम्मान की उठी मांग
प्रतिनिधि, नवादा नगर.
शहर के नगर भवन परिसर में मंगलवार को पंच-सरपंच संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष विजय तिवारी ने की. इस बैठक में दर्जनों पंच और सरपंचों ने भाग लिया. बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष विजय तिवारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि पंच-सरपंचों को पूर्व की भांति अधिकार दिए जाने चाहिए. उन्होंने कहा कि अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष जैसे प्रशासनिक पदाधिकारियों को सरपंचों के मान-सम्मान में सहयोग करना चाहिए, ताकि ग्राम न्याय प्रणाली को मजबूती मिल सके. इचुआकरण पंचायत की सरपंच सीमा देवी ने शनिवार को आयोजित होने वाले जनता दरबार में सभी सरपंचों की सहभागिता सुनिश्चित किये जाने की मांग की. उनका कहना था कि जब पंचायत स्तर की समस्याएं दरबार में उठती हैं, तो सरपंचों की उपस्थिति से समाधान की दिशा में बेहतर पहल संभव होती है. बैठक में लिये गये निर्णयों और मांगों को लेकर पंच-सरपंच संघ की ओर से जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं जिला पंचायती राज पदाधिकारी को लिखित आवेदन भी सौंपा गया. मौके पर प्रवेश रविदास, शंभू ताती, गोपाल रजक, अनिल सिंह, सीमा देवी, अराफात आजम, नीतू देवी, उमेश प्रसाद, लक्ष्मी देवी, सुरेंद्र कुमार समेत कई पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










