भगवान शांतिनाथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आगाज

Updated:
विज्ञापन
भगवान शांतिनाथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आगाज

नवादा न्यूज : 20 अप्रैल तक लगातार चलेगा आयोजन

विज्ञापन

नवादा न्यूज : 20 अप्रैल तक लगातार चलेगा आयोजन

प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय.

शहर के गुणांवा में 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के प्रथम गणधर गौतम स्वामी की मोक्ष स्थली श्री गुणांवा जी दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र मंदिर परिसर में नवनिर्मित श्री शांतिनाथ जिनालय में स्थापित काले पत्थर से निर्मित भगवान शांतिनाथ स्वामी की मनोज्ञ प्रतिमा का पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव 20 अप्रैल तक आयोजित हो रहा है. पहले दिन गर्भ कल्याणक मनाया गया. अन्य प्रांतों से आये भक्तगणों ने पारंपरिक वस्त्र पहनकर प्रभु के गर्भ कल्याणक पर अभिषेक, शांतिधारा कर मंत्रोच्चार कर देवज्ञा ली. बिहार स्टेट दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी के मानद मंत्री पराग जैन ने पंच कल्याणक महोत्सव की जानकारी देते हुए कहा कि यह पंच कल्याणक महोत्सव श्री गुणांवाजी सिद्ध क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक होगा.

जैन श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर से निकाली घटयात्रा

पंचकल्याण प्रतिष्ठा महोत्सव पर उपस्थित जैन श्रद्धालुओं ने दिगंबर जैन मंदिर गुणांवा जी में कलशों में जलभर घटयात्रा निकाली. नवकार मंत्र व मंत्रोच्चार करते हुए मंदिर की परिक्रमा कर कलश स्थापित की गयी.

दो प्रमुख विधान का आयोजन

मुनिसंघ में मंगल सानिध्य में आयोजित हो रहे पंच कल्याणक महोत्सव पर याग मंडल विधान के पश्चात वास्तु विधान का आयोजन किया गया. याग मंडल विधान का धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व है, जिससें हमें सकारात्मक ऊर्जा, मन में शांति, सफलता एवं आर्थिक रूप से अनेकों लाभ मिलते हैं. कार्यक्रम में मुनिसंघ, कमेटी के अधिकारी, स्थानीय जैन समाज, यात्रीगण, महिला व बच्चे उपस्थित हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gauri Shankar

लेखक के बारे में

By Gauri Shankar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन