मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जित
Updated at : 09 Apr 2025 4:47 PM (IST)
विज्ञापन

नवादा न्यूज : श्रद्धा और भक्ति से सराबोर रहा गोविंदपुर बाजार
विज्ञापन
नवादा न्यूज : श्रद्धा और भक्ति से सराबोर रहा गोविंदपुर बाजार
प्रतिनिधि, गोविंदपुर.
चैत नवरात्र के अवसर पर गोविंदपुर के बीच बाजार स्थित गणेश मंदिर परिसर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन बुधवार की संध्या सकरी नदी में भक्तिपूर्ण माहौल में किया गया. विसर्जन समारोह को लेकर पूरे इलाके में उत्सव जैसा माहौल देखा गया. प्रशासनिक व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही. बताया गया कि गोविंदपुर बाजार वासियों की ओर से मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना कर नौ दिनों तक पूजा-अर्चना की गयी. माता रानी के दरबार में भजन-कीर्तन, कन्या पूजन और अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किये गये. बुधवार को विधिवत पूजा और आरती के बाद प्रतिमा को शोभायात्रा के माध्यम से सकरी नदी ले जाकर विसर्जित किया गया. गणेश मंदिर से शुरू जुलूस बड़तल्ला चौक, थाना मोड़, दरमानियां बाजार होते हुए पुनः गोविंदपुर बाजार से अपर बाजार के रास्ते सकरी नदी पहुंचा. इस दौरान ढोल-नगाड़ों, लाउडस्पीकर पर बजे रहे भक्ति गीजों और मां दुर्गा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा. जुलूस में सैकड़ों श्रद्धालुओं की भागीदारी रही. विशेषकर महिला श्रद्धालुओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही, जो पूरे रास्ते उत्साह के साथ झूमती रहीं और माता रानी की जय-जयकार करती रहीं. विसर्जन कार्यक्रम को लेकर गोविंदपुर थाना अध्यक्ष राजीव कुमार पटेल के नेतृत्व में एसआइ ललन राम, एएसआइ रामबली प्रसाद, सिकंदर सिंह सुरक्षा के मद्देनजर जुलूस के साथ रहे. जुलूस के साथ मुखिया अनुज सिंह, पूजा कमेटी के अध्यक्ष राजेश कुमार, कोषाध्यक्ष अरुण मिश्रा, पुरोहित बृजेश मिश्रा शांति, सौहार्द और अनुशासन का पालन करते दिखे.महुंगाई गांव में भी प्रतिमा का विसर्जन
इसी क्रम में थाली थाना क्षेत्र के महुंगाई गांव में भी थाली थानाध्यक्ष विकास चंद्र यादव के नेतृत्व में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन बुधवार की रात को विधिवत संपन्न हुआ. यहां भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और श्रद्धा के साथ मां का विदाई समारोह मनाया गया. दोनों ही क्षेत्रों में स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी से विसर्जन कार्यक्रम निर्विघ्न रूप से संपन्न हुआ. पूरे गोविंदपुर और महुंगाई गांव का माहौल मां दुर्गा के जयकारों से गूंजता रहा. भक्तों ने मां से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की और अगली नवरात्र में पुनः स्थापना का संकल्प लिया. विसर्जन के साथ चैत्र नवरात्र की पूर्णाहुति श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न हुई.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




