कट्टे व कारतूस के साथ चार अपराधी धराये
Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 10 Sep 2025 6:54 PM
नारदीगंज के बुच्ची गांव में अपराध की योजना बना रहे थे बदमाश
नारदीगंज के बुच्ची गांव में अपराध की योजना बना रहे थे बदमाश कट्टे, 10 कारतूस और तीन मोबाइल बरामद प्रतिनिधि, नवादा, नारदीगंज. नारदीगंज में आपराधिक वारदात के पहले हथियार तथा कारतूस के साथ चार अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा है. इन अपराधियों के पास से एक कट्टा, 10 जिंदा कारतूस तथा तीन मोबाइल बरामद हुए हैं. गिरफ्तार सभी अपराधी एक ही गांव के बताये जाते हैं. पुलिस कार्यालय में एसडीपीओ सदर टू राहुल सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि नारदीगंज थाना क्षेत्र के बुच्ची गांव में मारपीट के मामले के आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर एसआइ दिनेश कुमार, पीटीएस रंजीत कुमार सुमन, चंदन कुमार तथा रात्रि गश्ती के पुलिस पदाधिकारी कामेश्वर सिंह तथा सिपाही अजित कुमार, सिपाही संजय कुमार राम छापेमारी करने जा रहे थे. इसी बीच गांव के बाहर एक बगीचे में चार अपराधी बैठकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे. पुलिस को देख भागने लगे, जिसे पुलिस ने खदेड़कर धर दबोचा है. तलाशी में एक के पास एक कट्टा तथा 10 जिंदा कारतूस और तीन मोबाइल बरामद हुए हैं. सभी गिरफ्तार अपराधियों की पहचान नारदीगंज थाना क्षेत्र के दक्षिणी बुच्ची गांव के रूप में हुई है. इसमें गांव के सीतो साव के बेटे रंजीत कुमार, रामचंद्र साव के बेटे अशोक कुमार, लालो साव के बेटे सुरेंद्र साव तथा स्व जगदीश साव के बेटे प्रमोद कुमार शामिल हैं. इन अपराधियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है. ऐसे रंजीत के एक भाई की देसी राइफल के साथ किसी कांड में गिरफ्तारी हुई थी. सदर एसडीपीओ टू ने बताया कि सभी गिरफ्तार अपराधियों के विरुद्ध संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की करवाई की जा रही है. विवादों में रहा है बुच्ची गांव बता दें कि नारदीगंज थाना क्षेत्र के बुच्ची गांव विवादों से घिरे रहता है. पिछले छह सितंबर को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी. इसमें गांव निवासी बिट्टू कुमार को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया था, जो पटना के एक निजी नर्सिंग में आइसीयू में इलाजरत है. घायल बिट्टू कुमार बिहार पुलिस में पटना की एमटी प्रशाखा में कार्यरत है. पुलिस के अनुसार, इस मारपीट में दोनों पक्षों से कई लोगों जख्मी हुए थे, लेकिन दो की हालत दयनीय बनी हुई है. पुलिस उन कांडों में गिरफ्तार अपराधियों की जांच कर रही है. फिलहाल, गांव में तनाव है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










