35 फीट ऊंचे रथ पर देंगे भगवान जगन्नाथ दर्शन

Edited by BABLU KUMAR
Updated:
विज्ञापन

NAWADA NEWS.नवादा शहर इस बार अद्भुत और अलौकिक आध्यात्मिक अनुभूति का साक्षी बनने जा रहा है. अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ नवादा की ओर से 8 जुलाई को नगर में पहली बार भव्य रथयात्रा का आयोजन किया जा रहा है.

विज्ञापन

कल नवादा में पहली बार इस्कॉन की भव्य रथयात्रा

प्रतिनिधि, नवादा नगर

नवादा शहर इस बार अद्भुत और अलौकिक आध्यात्मिक अनुभूति का साक्षी बनने जा रहा है. अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ नवादा की ओर से 8 जुलाई को नगर में पहली बार भव्य रथयात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र 35 फीट ऊंचे आकर्षक रथ पर नगरवासियों को दर्शन देंगे. इस्कॉन के राजाप्रभु ने बताया कि यह ऐतिहासिक रथयात्रा प्रसिद्ध गोवर्धन मंदिर से प्रारंभ होगी और शहर के प्रमुख मार्गों पुरानी जेल रोड, न्यू एरिया, नारदीगंज रोड, विजय बाजार, प्रजातंत्र चौक, भगत सिंह चौक, यादव चौक, इस्कॉन सेंटर होते हुए होटल कृष्णा गार्डेन वीआइपी कॉलोनी में समाप्त होगी. रथयात्रा से पहले भगवान को 56 प्रकार का भोग अर्पित किया जायेगा. साथ ही महाआरती के बाद नगर भ्रमण की शुरुआत होगी. श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जायेगा. कार्यक्रम के आयोजक इस्कॉन नवादा के प्रभारी रतिमय ब्रजेश्वर दास हैं, जबकि संयोजन में हृदय चैतन्य दास भी शामिल रहेंगे. यात्रा का समापन इस्कॉन सेंटर पर सायं 7:30 बजे किया जाएगा, जहां पुनः भव्य महाआरती और भंडारे का आयोजन होगा. शहर के कई श्रद्धालु रथयात्रा मार्ग में पानी व शरबत की सेवा देंगे, वहीं भंडारे में चावल, सब्जी, छोले और खीर की भव्य व्यवस्था की गई है. यह पहली बार है जब नवादा में इतनी भव्यता से भगवान जगन्नाथ नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्रद्धा और भक्ति का यह महासंगम हर किसी को अपनी ओर खींचेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BABLU KUMAR

लेखक के बारे में

By BABLU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन