आखिरी दिन किसी ने भी नहीं लिया नाम वापस, आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Apr 2024 10:53 PM
Election date April 19
चुनाव चिह्न जारी, उम्मीदवारों ने जनसंपर्क अभियान किया तेज
फोटो- प्रेसवार्ता करते अधिकारी़ प्रतिनिधि, नवादानाम वापसी के आखिरी दिन तक किसी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं किया. नवादा लोकसभा क्षेत्र में कुल आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में अंतिम रूप से बचे हैं. 19 अप्रैल को होने वाले चुनाव में इन्ही प्रत्याशियों के बीच टक्कर होगी. उक्त बातें सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह डीडीसी दीपक मिश्रा ने कहीं. उन्होंने कहा कि दो अप्रैल तक नाम वापसी की आखिरी तिथि थी. अंतिम समय तक किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र वापस नहीं किया है. इस प्रकार से अंतिम रूप से आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में शेष रह गये हैं. बता दें कि 17 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया था़ इनमें से नौ प्रत्याशियों का नामांकन त्रुटि के कारण रद्द कर दिया गया है़
मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य की पार्टी से तीन उम्मीदवार : मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय पार्टी से भाजपा के विवेक ठाकुर, राजद के श्रवण कुमार और बसपा के प्रत्याशी रंजीत कुमार चुनावी मैदान में हैं. साथ ही रजिस्ट्रीकृत राजनीतिक दलों के प्रत्याशी के रूप में आनंद कुमार वर्मा, गनौरी पंडित व गौतम कुमार बबलू मैदान में शेष बचे हैं. निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में गुंजन कुमार व विनोद यादव चुनाव लड़ेंगे. 18वीं लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में होने वाले चुनाव के नाम वापसी के बाद आठ प्रत्याशी मैदान में बचे हैं. समय सीमा समाप्त होते ही शेष बचे उम्मीदवार वोटरों से संपर्क साधने के लिए तूफानी दौरा शुरू कर दिये हैं.ये प्रत्याशी चुनाव मैदान में
1. रंजीत कुमार बहुजन समाज पार्टी2. विवेक ठाकुर भाजपा
3. श्रवण कुमार राजद4. आनंद कुमार वर्मा भारत, जन जागरण दल
5. गनौरी पंडित, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया6. गौतम कुमार बबलू, भागीदारी पार्टी
7. गुंजन कुमार8. विनोद यादव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










