समाज को बेहतर बनाने के लिए शिक्षा बहुत जरूरी : अब्दुल्लाह आज़म

Updated:
विज्ञापन
समाज को बेहतर बनाने के लिए शिक्षा बहुत जरूरी : अब्दुल्लाह आज़म

नावदा न्यूज : अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी अलुमनी नवादा की ओर से शिक्षा और सियासत पर कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन

नावदा न्यूज : अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी अलुमनी नवादा की ओर से शिक्षा और सियासत पर कार्यक्रम आयोजित

फोटो कैप्शन- कार्यक्रम में अपने विचार रखते वक्ता

प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय.

अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी अलुमनी की ओर से शिक्षा और सियासत विषय पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी के अब्दुल्लाह आजम ने की. रविवार को सद्भावना चौक पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान अब्दुल्लाह आज़म ने कहा कि मुस्लिम समाज को शिक्षा और सियासत में आगे आना होगा. समाज को बेहतर बनाने के लिए शिक्षा बहुत आवश्यक है. मुस्लिम मुहल्ले में हाइस्कूल और हेल्थ सेंटर होना चाहिए, लेकिन सरकार मुस्लिम समाज को दरकिनार कर रही है. एक समुदाय को दरकिनार कर भारत की तरक्की संभव नहीं है. कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सह बिहार कांग्रेस प्रभारी शहनवाज आलम ने कहा कि सरकार मुस्लिमों के साथ दोहरा रवैया नहीं अपनाए और मुस्लिम समाज को सियासत में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना होगा. उन्होंने कहा कि सभी को शिक्षित बनकर संगठित होकर काम करना होगा. जब तक हमलोग गोलबंद होकर राजनीति में भागीदारी नहीं लेंगे, तब तक हमलोगों के साथ अन्याय होगा. हम सभी को शिक्षित बनकर संगठित होकर लोकतंत्र में काम करना होगा. कार्यक्रम में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सतीश कुमार मंटन, सलमान खुर्शीद व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन