ePaper

पीयूसीएल की बैठक में अहम विषयों पर की गयी चर्चा

Updated at : 21 Apr 2025 9:50 PM (IST)
विज्ञापन
पीयूसीएल की बैठक में अहम विषयों पर की गयी चर्चा

Nawada news. लोकनायक जयप्रकाश नारायण द्वारा संस्थापित मानवाधिकार से जुड़े लोक स्वातंत्र्य संगठन की गया जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक गांधी मैदान में स्थित पब्लिक लाइब्रेरी में सफलतापूर्वक संपन्न हुई.

विज्ञापन

पीयूसीएल की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न कैप्शन बैठक में शामिल अधिकारी. प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय लोकनायक जयप्रकाश नारायण द्वारा संस्थापित मानवाधिकार से जुड़े लोक स्वातंत्र्य संगठन की गया जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक गांधी मैदान में स्थित पब्लिक लाइब्रेरी में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुयी. उक्त जानकारी पीयूसीएल के राष्ट्रीय पार्षद दिनेश कुमार अकेला ने दी. बैठक की जानकारी देते हुए उन्होंने ने कहा कि उक्त बैठक की अध्यक्षता पीयूसीएल के जिला अध्यक्ष उपेंद्र सिंह और संचालन जिला सचिव वेद प्रकाश ने किया. पीयूसीएल की बैठक में अहम विषयों पर चर्चा हुई. इनमें पदाधिकारियों का चयन, पीयूसीएल का सदस्यता अभियान सह सुदृढ़ीकरण तथा भावी कार्यभार व अन्य मुद्दों पर चर्चा हुयी. उपरोक्त विषय पर गहन व सघन विचार विमर्श के उपरांत निम्न निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया. पीयूसीएल के नव निर्मित कमेटी का रुपरेखा प्रस्तुत किया गया. पीयूसीएल के जिला अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष फादर एंटो जोसेफ, महासचिव-वेदप्रकाश, सचिव-रीता कुमारी, मीडिया प्रभारी मिथिलेश कुमार निराला, कोषाध्यक्ष बिंदु सिंह का चयन सर्वसम्मति से किया गया है. पीयूसीएल गया जिला के कार्यकारिणी का गठन अगले विस्तारिक बैठक में सबों के राय मशविरा से किया जायेगा. पीयूसीएल के उक्त आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि केंद्रित भावी कार्यभार के बतौर जिले के स्कूल-कॉलेज और न्यायालय में जाकर मानवाधिकार से जुड़े संगठन पीयूसीएल के उद्घोषित उदेश्य-लक्ष्य व कार्यक्रम पर गहन विचार-विमर्श करना, मानवाधिकार के प्रति समर्पित छात्रों, बुद्धिजीवियों तथा अधिवक्ताओं को पीयूसीएल से जोड़ना तात्कालिक प्रधान कार्यभार है. साथ ही भ्रष्ट बिजली विभाग के अकर्मण्यता व लापरवाही के कारण हुए निर्दोष मासूम की निर्मम हत्या की जांच पीयूसीएल के गठित जाँच दल द्वारा की जायेगी. साथ ही ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस 1 मई को गया में एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है, जिसकी सफलता के लिए तैयारी अभी से ही शुरू कर दी गयी है. लोकनायक जय प्रकाश नारायण द्वारा संस्थापित मानवाधिकार से जुड़े लोक स्वातंत्र्य संगठन गया जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक गांधी मैदान में स्थित पब्लिक लाइब्रेरी में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुयी. उक्त जानकारी पीयूसीएल के राष्ट्रीय पार्षद दिनेश कुमार अकेला ने दी. बैठक की जानकारी देते हुए उन्होंने ने कहा कि उक्त बैठक की अध्यक्षता पीयूसीएल के जिला अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह ने किया तथा संचालन जिला सचिव वेद प्रकाश ने की. पीयूसीएल की बैठक में विषयों पर चर्चा हुई. इसमें गहन व सघन विचार विमर्श के उपरांत निम्न निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया. पीयूसीएल के नव निर्मित कमेटी का रुपरेखा प्रस्तुत किया गया. पीयूसीएल के जिला अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष फादर एंटो जोसेफ, महासचिव-वेदप्रकाश, सचिव-रीता कुमारी, मीडिया प्रभारी मिथिलेश कुमार निराला, कोषाध्यक्ष बिंदु सिंह का चयन सर्वसम्मति से किया गया है. पीयूसीएल गया जिला के कार्यकारिणी का गठन अगले विस्तारिक बैठक में सबों के राय मशविरा से किया जायेगा. पीयूसीएल के उक्त आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि केंद्रित भावी कार्यभार के बतौर जिले के स्कूल-कॉलेज और न्यायालय में जाकर मानवाधिकार से जुड़े संगठन पीयूसीएल के उद्घोषित उदेश्य-लक्ष्य व कार्यक्रम पर गहन विचार-विमर्श करना, मानवाधिकार के प्रति समर्पित छात्रों, बुद्धिजीवियों तथा अधिवक्ताओं को पीयूसीएल से जोड़ना तात्कालिक प्रधान कार्यभार है. साथ ही भ्रष्ट बिजली विभाग के अकर्मण्यता व लापरवाही के कारण हुए निर्दोष मासूम की निर्मम हत्या की जाच पीयूसीएल के गठित जांच दल द्वारा की जायेगी. साथ ही ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस 1 मई 25 को गया में एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है,जिसकी सफलता के लिए तैयारी अभी से ही शुरू कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VISHAL KUMAR

लेखक के बारे में

By VISHAL KUMAR

VISHAL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन