जिला कांग्रेस कमेटी ने पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया

Published by : VISHAL KUMAR Updated At : 30 Aug 2025 6:37 PM

विज्ञापन

NAWADA NEWS.कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम पटना में तोड़फोड़ और विपक्ष के नेता राहुल गांधी के पोस्टरों को फाड़े जाने की घटना के विरोध में नवादा जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय

कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम पटना में तोड़फोड़ और विपक्ष के नेता राहुल गांधी के पोस्टरों को फाड़े जाने की घटना के विरोध में नवादा जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया. यह कार्यक्रम नगर थाना के समीप जिलाध्यक्ष सतीश कुमार उर्फ मंटन सिंह की अध्यक्षता में किया गया. पुतला दहन में पार्टी नेता दिनेश गुर्जर विशेष रूप से मौजूद रहे. संयुक्त बयान में सतीश कुमार और दिनेश गुर्जर ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के गुंडों को भेजकर सदाकत आश्रम में तोड़फोड़ करायी है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा भाजपा सरकार की गलत नीतियों और कारनामों को जनता के सामने रखा है, जिससे बौखलाकर भाजपा कार्यकर्ता गुंडागर्दी पर उतर आये. पुतला दहन कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष नरेश सिंह, उपेंद्र सिंह, एजाज अली मुन्ना, अंजनी कुमार पप्पू, गोरे लाल सिंह, मनीष सिंह, सकलदेव सिंह, गायत्री देवी, मुखिया जी, अखिलेश सिंह, नवीन पासवान, जीतेन्द्र उर्फ जीतू, अरविंद वारसी, मनोज यादव, अजीत, धनंजय, रंजीत कुमार और कृष्ण कुमार प्रभाकर सहित कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VISHAL KUMAR

लेखक के बारे में

By VISHAL KUMAR

VISHAL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन