Children Missing: बिहार के नवादा से पांच बच्चे लापता, सभी 12 से 14 उम्र के

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन
Children Missing: बिहार के नवादा से पांच बच्चे लापता, सभी 12 से 14 उम्र के

Children Missing: बिहार के नवादा में एक साथ अचानक पांच बच्चों के लापता हो गये हैं. सभी बच्चे नवादा जिले के धमौल थाना क्षेत्र के एक ही गांव से गायब हुए हैं. सबके परिजनों ने इसकी लिखित सूचना स्थानीय थाने की पुलिस को दी है.

विज्ञापन

Children Missing: नवादा. बिहार के नवादा में एक साथ अचानक पांच बच्चों के लापता होने की सूचना है. बच्चों के परिजनों ने इसकी सूचना थाने को दी है. उन्होंने पुलिस को बताया कि कि उनके बच्चे अचानक गायब हो गए हैं. एक साथ पांच बच्चों के गायब होने की सूचना से पुलिस भी हैरान है. सभी बच्चे नवादा जिले के धमौल थाना क्षेत्र के एक ही गांव से गायब हुए हैं. सबके परिजनों ने इसकी लिखित सूचना स्थानीय थाने की पुलिस को दी है. मामला दर्ज होते ही पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है. अब तक बच्चे के संबंध में किसी प्रकार की सूचना नहीं मिली है.

परिवार के लोगों की बढ़ी चिंता

बच्चों के परिजनों का कहना है कि रविवार की दोपहर करीब तीन बजे के आसपास धमौल थाना क्षेत्र के तुर्कवन गांव से ये सभी बच्चे गायब हुए हैं. पांचों बच्चों के अचानक गायब होने से परिवार के लोगों में चिंता बढ़ गई है. परिजनों ने पहले अपने स्तर से तलाश की, लेकिन जब बच्चों का कोई अता-पता नहीं चला तो कोई अप्रिय घटना ना हो जाए इसको लेकर परिजनों की बेचैनी बढ़ गई है.

ये बच्चे हैं गयाब होनेवाले बच्चे

इस मामले में बच्चों के पिता अशोक पासवान, हीरा पासवान, शंकर पासवान, उमेश पासवान, रंजीत पासवान ने प्राथमिकी दर्ज कराई है. गायब होने वालों में पहला बच्चा तनीश कुमार उम्र करीब 13 वर्ष, दूसरा पंकज कुमार उम्र करीब 14 वर्ष, तीसरा कुंदन कुमार उम्र करीब 12 वर्ष, चौथा छोटू कुमार उर्फ रणधीर कुमार उम्र करीब 14 वर्ष और पांचवां रिशु कुमार उम्र करीब 14 वर्ष है.

Also Read: Cricket in Bihar: राजगीर क्रिकेट स्टेडियम छह माह में होगा तैयार, इसी साल होंगे अंतरराष्ट्रीय मैच

पुलिस ने लोगों से एक्स पर मांगी बच्चों की जानकारी

ये सभी बच्चे घर से बिना बताए कहीं चले गए हैं. इस मामले में नवादा पुलिस के एक्स हैंडल से एक पोस्ट जारी कर बच्चों की जानकारी मांगी गई है. कहा गया है कि इनके बारे में किसी को पता है तो धमौल थाने की पुलिस को मोबाइल नंबर 7250387533 पर सूचित करें. उधर अचानक पांच बच्चों के लापता होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन