उच्च विद्यालय पुंथर से देसी कट्टा बरामद

Updated:
विज्ञापन
उच्च विद्यालय पुंथर से देसी कट्टा बरामद

NAWADA NEWS. नरहट प्रखंड क्षेत्र के उच्च विद्यालय पुंथर में एक देसी कट्टा को पुलिस ने बरामद किया है.

विज्ञापन

नरहट.

नरहट प्रखंड क्षेत्र के उच्च विद्यालय पुंथर में एक देसी कट्टा को पुलिस ने बरामद किया है. जानकारी के अनुसार गुरुवार को पुंथर गांव के दसवीं कक्षा का एक 15 वर्षीय छात्र देसी कट्टा के साथ विद्यालय पढ़ने के लिए गया था, जिसकी सूचना किसी ने नरहट पुलिस को दी. हालांकि जब तक पुलिस विद्यालय पहुंची, छात्र देसी कट्टा छोड़कर फरार हो गया. वहीं शिक्षक ने कट्टा को नरहट पुलिस को सौंप दिया. अपर थानाध्यक्ष श्याम कुमार पांडेय ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन