बिहार के नवादा में एक क्विंटल गांजा की खेप बरामद, तीन गिरफ्तार

नवादा : बिहार के नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र स्थित चेकपोस्ट पर तलाशी के दौरान पुलिस ने एक कार से एक क्विंटल अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद करते हुए कार पर सवार तीन तस्करों को धर दबोचा. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कार के जरिये गांजा को लाया जा रहा है. तस्करों […]
नवादा : बिहार के नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र स्थित चेकपोस्ट पर तलाशी के दौरान पुलिस ने एक कार से एक क्विंटल अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद करते हुए कार पर सवार तीन तस्करों को धर दबोचा. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कार के जरिये गांजा को लाया जा रहा है. तस्करों ने कार के सभी अंगों में गांजा का फिट कर रखा था. कार के बोनट, सीट और बाकी जगहों पर भी गांजा को फिट कर दिया गया था. पहली नजर में कार में कोई भी आम व्यक्ति गांजा खोज नहीं पाता. कार बिल्कुल सामान्य लग रही थी. लेकिन पुलिस वालों ने गांजा को खोज निकाला.
उत्पाद अधीक्षक प्रेम प्रकाश ने बताया कि उक्त कार से ये तस्कर झारखंड की राजधानी रांची से बिहार के मुजफ्फरपुर जिला जा रहे थे. जब्त गांजा की कीमत 20 से 25 लाख रुपये बतायी जा रही है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस को इस मामले में किसी बड़े ड्रग्स रैकेट के शामिल होने की संभावना है. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




