कार्यशाला में श्रमिकों के अधिकारों पर हुई चर्चा
Published by : KR MANISH DEV Updated At : 24 Mar 2026 4:46 PM
कार्यशाला में श्रमिकों के अधिकारों पर हुई चर्चा
प्रतिनिधि, रजौली. रजौली प्रखंड परिसर में मंगलवार को एमआरसी परियोजना के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन बीडीओ संजीव झा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ. इस कार्यक्रम के दौरान जिला समन्वयक डॉ भारत भूषण शर्मा ने लोगों को परियोजना की बारीकियों से अवगत कराया. फील्ड ऑफिसर पूजा सिंह ने मजदूरों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया. मजदूर कार्ड का सही उपयोग और उससे लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया. कार्यक्रम में विशेष रूप से मजदूर हेल्पलाइन नंबर 180012011211 के व्यापक प्रचार-प्रसार और इसके महत्व पर जोर दिया गया. उल्लेखनीय है कि यह जन-कल्याणकारी कार्यक्रम नवादा जिले के चार प्रमुख प्रखंडों में रजौली, हिसुआ, नारदीगंज और नवादा सदर में सुचारू रूप से चलाया जा रहा है. इस आयोजन में रजौली पश्चिमी के मुखिया प्रतिनिधि सह सामुदायिक कार्यकर्ता विनय कुमार, ब्लॉक सप्लाई ऑफिसर अजीत कुमार, बीएओ रोशन कुमार, पंचायत सचिव शिवनंदन प्रसाद यादव, आरबीएसके के एमओ डॉ. मो शमीम अंसारी एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं ने अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज करायी. इसके अतिरिक्त सामाजिक सुरक्षा योजना कर्मी शशि कुमार, पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की प्रतिनिधि शीला कुमारी, ग्राम निर्माण मंडल की कार्यकर्ता रेखा कुमारी, रंजीत कुमार और सुभादीप भंडारी सहित प्रखंड स्तर के कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प दोहराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










