बाजार में धनतेरस का उत्साह
Updated at : 26 Oct 2016 1:23 AM (IST)
विज्ञापन

व्यापारियों ने आकर्षक तरीके से सजा रखी हैं दुकानें वारिसलीगंज : धनतेरस नजदीक आते ही कारोबारियों में उत्साह दिखने लगा है.परचून की दुकान से लेकर सर्राफा बाजार तक के व्यापारियों का हौसला इन दिनों बुलंदी पर है. कहीं त्योहारों को लेकर खरीदारी की भीड़ होती है, तो कहीं धनतेरस को लेकर बर्तन की खरीदारी को […]
विज्ञापन
व्यापारियों ने आकर्षक तरीके से सजा रखी हैं दुकानें
वारिसलीगंज : धनतेरस नजदीक आते ही कारोबारियों में उत्साह दिखने लगा है.परचून की दुकान से लेकर सर्राफा बाजार तक के व्यापारियों का हौसला इन दिनों बुलंदी पर है. कहीं त्योहारों को लेकर खरीदारी की भीड़ होती है, तो कहीं धनतेरस को लेकर बर्तन की खरीदारी को लेकर मारामारी. इसके लिए बाजार व्यापक रूप से सज-धज कर तैयार दिखते हैं. लोगों की लंबे समय से प्लानिंग होती है कि अमुक वस्तु की खरीदारी धनतेरस में की जायेगी.
सड़क किनारे भी लगती हैं दुकानें
धनतेरस को लेकर व्यापक तैयारी चल रही है. खासकर बर्तन बेचने वाले दुकानदारों ने खासी तैयारी कर रखी है़ किचन से जुड़े हर प्रकार के बर्तन व इस्तेमाल की चीजों का संग्रह है.
सड़क के किनारे भी दुकानें लगी हैं. इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानदारों ने भी विशेष तैयारी कर रखी है. अलग-अलग ब्रांड के उपकरण बेचने वाले संचालक अपने प्रतिष्ठानों को लुभावने तराके से सजा रखा है. आम धारणा है कि धनतेरस पर खरीदारी कर घर में लाने पर सुख समृद्धि आती है. साक्षात लक्ष्मी का साथ आना माना जाता है. लिहाजा हर तरह के लोग इस अवसर पर खरीदारी करना पसंद करते हैं. दुकानों में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




