नो इंट्री में प्रवेश रोकने पर सिपाही की पिटाई

Updated at : 21 Oct 2016 4:45 AM (IST)
विज्ञापन
नो इंट्री में प्रवेश रोकने  पर सिपाही की पिटाई

मामला शहर के विजय बाजार मोड़ का नवादा सदर : शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए प्रशासन की ओर से नित्य प्रतिदिन कोई ना कोई कार्यक्रम तय किया जा रहा है, वहीं कुछ असामाजिक तत्वों को गुरुवार को विजय बाजार मोड़ पर नो इंट्री में प्रवेश करने से रोका, तो पुलिस से उलझ […]

विज्ञापन

मामला शहर के विजय बाजार मोड़ का

नवादा सदर : शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए प्रशासन की ओर से नित्य प्रतिदिन कोई ना कोई कार्यक्रम तय किया जा रहा है, वहीं कुछ असामाजिक तत्वों को गुरुवार को विजय बाजार मोड़ पर नो इंट्री में प्रवेश करने से रोका, तो पुलिस से उलझ कर पीट डाला. मौके पर तैनात पुलिस ने जब इसकी सूचना वरीय अधिकारी व पैंथर्स को दी, तो बाइक पर सवार तीन युवकों ने गाली गलौज करते हुए पिटाई कर भाग खड़ा हुआ.
विजय बाजार मोड़ पर ड्यूटी पर तैनात सिपाही दीपक पासवान ( संख्या 119 ) व सिपाही संतोष सिंह (संख्या 399) ने बताया कि बाइक (बीआर 27 एच -6184) पर सवार तीन युवक ने नो इंट्री में प्रवेश करने का प्रयास किया. उसे रोका गया तो अल्लाह टेलर वाला उलझ गया, इसे पकड़ कर नगर थाना भेजा गया. उसे छुड़ाने का प्रयास करनेवाले तीन युवक ने दीपक पासवान से हाथापाई कर पिटाई कर दी. इस घटना से ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों में काफी रोष है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन