ePaper

अनुकंपा के आधार पर चयनित 86 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

Updated at : 23 Sep 2025 5:02 PM (IST)
विज्ञापन
अनुकंपा के आधार पर चयनित 86 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

मंत्री जीवेश कुमार ने कार्यक्रम का किया उद्घाटन

विज्ञापन

मंत्री जीवेश कुमार ने कार्यक्रम का किया उद्घाटन प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय. माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अनुकंपा के आधार पर चयनित लिपिक व विद्यालय परिचारी पदों पर नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम मंगलवार को डीआरडीए सभागार में नगर विकास एवं आवास विभाग बिहार सरकार-सह- प्रभारी मंत्री जीवेश कुमार के कर कमलों से हुआ. इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी ने प्रभारी मंत्री को पौधा भेंट कर स्वागत किया. इसके पश्चात प्रभारी मंत्री एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया. अपने संबोधन में प्रभारी मंत्री जीवेश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर रोजगार देकर प्रभावित परिवारों को संबल प्रदान कर रही है, जो सामाजिक न्याय व संवेदनशील शासन का प्रतीक है. जिला शिक्षा पदाधिकारी दीपक कुमार चौधरी ने बताया कि शिक्षा विभाग के अंतर्गत जिले में अनुकंपा के आधार पर कुल 86 पदों पर नियुक्तियां की गयी हैं, जिनमें 76 लिपिक और 10 विद्यालय परिचारी शामिल हैं. प्रभारी मंत्री की ओर से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये. उन्होंने नये नियुक्त अभ्यर्थियों को निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने और समाज व शिक्षा क्षेत्र में योगदान देने का आह्वान किया. इसके साथ ही मंत्री ने उपस्थित अभ्यर्थियों, पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को स्वच्छता शपथ भी दिलाई और कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए. स्वच्छ वातावरण से न केवल बीमारियों पर रोक लगेगी, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश जायेगा. उन्होंने सभी से अपने घर, कार्यालय, विद्यालय, मुहल्ले व सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाये रखने की अपील की. मौके पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी अमित अनुराग, गोपनीय शाखा प्रभारी राजीव कुमार, स्थापना प्रभारी डॉ राजकुमार सिंहा, प्रभारी जिला जन संपर्क पदाधिकारी अमरनाथ कुमार, डीपीओ सर्व शिक्षा अभियान वर्षा रानी, 20-सूत्री के उपाध्यक्ष आशीष कुमार विद्यार्थी समेत अन्य पदाधिकारी व प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VISHAL KUMAR

लेखक के बारे में

By VISHAL KUMAR

VISHAL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन