पथरा इंगलिश की घटना के आरोपितों को मिली जमानत

Updated at : 10 Jun 2016 7:43 AM (IST)
विज्ञापन
पथरा इंगलिश की घटना के आरोपितों को मिली जमानत

नवादा (कोर्ट) : जिले की चर्चित जातीय हिंसा की पथरा इंगलिश की घटना में दोनों पक्षों के आरोपितों को जमानत दी गयी. व्यवहार न्यायालय में गुरुवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मोहम्मद हबीबुल्लाह की अदालत में मुफस्सिल थाना कांड संख्या 83/2016 के आरोपित पप्पू यादव, मंटू यादव व सोनू यादव को जमानत मिली. वहीं मुफस्सिल थाना […]

विज्ञापन
नवादा (कोर्ट) : जिले की चर्चित जातीय हिंसा की पथरा इंगलिश की घटना में दोनों पक्षों के आरोपितों को जमानत दी गयी. व्यवहार न्यायालय में गुरुवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मोहम्मद हबीबुल्लाह की अदालत में मुफस्सिल थाना कांड संख्या 83/2016 के आरोपित पप्पू यादव, मंटू यादव व सोनू यादव को जमानत मिली.
वहीं मुफस्सिल थाना कांड संख्या 84/2016 के नौ आरोपित नरेश सिंह, मुन्ना सिंह, रोशन कुमार, रंजय कुमार, मनीष कुमार, मृत्युंजय सिंह, रोहित कुमार, अनिल सिंह व अनुज सिंह जमानत पर छोड़े गये. गौरतलब है कि पंचायत चुनाव को लेकर लोगों के साथ मारपीट व घर में लूटपाट की गयी थी़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन