शेखपुरा से अपहृत युवक की लाश बरामद

Updated at : 04 Jun 2016 6:48 AM (IST)
विज्ञापन
शेखपुरा से अपहृत युवक की लाश बरामद

कौआकोल : 29 मई को अपहृत हुए शेखपुरा जिले के लुटौथ गांव निवासी सौखी केवट के 28 वर्षीय पुत्र अजय कुमार की क्षत-विक्षत लाश पुलिस ने शुक्रवार को कौआकोल थाने के दरावां गांव के झंझरी आहर के पास सड़क के किनारे एक गड्ढे से खोद कर बरामद की है. इस मामले में पुलिस ने कौआकोल […]

विज्ञापन

कौआकोल : 29 मई को अपहृत हुए शेखपुरा जिले के लुटौथ गांव निवासी सौखी केवट के 28 वर्षीय पुत्र अजय कुमार की क्षत-विक्षत लाश पुलिस ने शुक्रवार को कौआकोल थाने के दरावां गांव के झंझरी आहर के पास सड़क के किनारे एक गड्ढे से खोद कर बरामद की है. इस मामले में पुलिस ने कौआकोल थाना क्षेत्र के वाजितपुर निवासी जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर शेखपुरा, सरारी, करंडे, कुसुम्भा, चेवाड़ा,

सिकंदरा व कौआकोल पुलिस ने संयुक्त रुप से शेखपुरा डीएसपी अमित मिश्रा व पकरीबरावां डीएसपी रामपुकार सिंह के नेतृत्व में दरावां आहर के पास से जमीन खोद कर लाश को बरामद किया है. बरामद किये गये लाश के गले पर फंदे लगाये जाने के निशान हैं. संभवत: अपराधियों ने अजय की हत्या फांसी लगाकर की है. गिरफ्तार जितेंद्र से पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की उम्मीद जतायी जा रही है. लाश मिलते के साथ क्षेत्र में एक बार फिर से दहशत का माहौल कायम हो चुका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन