मौलवी व फोकानिया की परीक्षा में व्यवस्था सुधरी

मौलवी व फोकानिया की परीक्षा में तीसरे दिन व्यवस्था में सुधार दिखी. परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गयी. साथ ही वीक्षकों की संख्या भी बढ़ायी गयी है. जिला शिक्षा पदाधिकारी लगातार विभिन्न परीक्षा केंद्रों का जायजा लेकर कदाचार रोकने में सक्रिय रहे. हालांकि, बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक व इंटर की परीक्षा की तरह […]
मौलवी व फोकानिया की परीक्षा में तीसरे दिन व्यवस्था में सुधार दिखी. परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गयी. साथ ही वीक्षकों की संख्या भी बढ़ायी गयी है. जिला शिक्षा पदाधिकारी लगातार विभिन्न परीक्षा केंद्रों का जायजा लेकर कदाचार रोकने में सक्रिय रहे. हालांकि, बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक व इंटर की परीक्षा की तरह अब भी व्यवस्था में कमी दिखती है. कदाचार तो रुक नहीं रहा है.
नवादा (नगर) : जिले में आयोजित मौलवी व फोकानिया की परीक्षा में कदाचार रोकने का नाम नहीं ले रहा. प्रशासन की पहल पर परीक्षा केंद्रों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है. लेकिन इसका कोई खास असर परीक्षा मे नकल रोकने में नहीं दिख रहा है. परीक्षार्थी चिट-पूरजे व गेस पेपर, गाइड के सहारे धड़ल्ले से नकल करते दिख रहे हैं. परीक्षा संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा जो व्यवस्था की गयी है, वह भी सवालों के घेरे में दिख रहा है. जिले में परीक्षा संचालन के लिए पांच परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




