विमान से आज प्रचार करने नहीं जायेंगी ममता बनर्जी, सड़क मार्ग से जा सकती हैं दुर्गापुर

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

ममता बनर्जी

Mamata Banerjee: मौसम खबरा होने के कारण गुरुवार को मुख्यमंत्री का विमान कोलकाता हवाई अड्डे पर समय से नहीं उतर सका था. लगभग डेढ़ घंटे तक चक्कर लगाने के बाद विमान शाम 5:19 बजे उतरा.

विज्ञापन

Mamata Banerjee: कोलकाता. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शुक्रवार के कार्यक्रम में मामूली बदलाव हुआ है. ममता बनर्जी सड़क मार्ग से दुर्गापुर के लिए रवाना हो सकती हैं. नबन्ना सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे तक दुर्गापुर के लिए रवाना हो सकती हैं. उनका वहां रात बिताने का कार्यक्रम है. मुख्यमंत्री शुक्रवार को कोई जनसभा या अन्य राजनीतिक कार्यक्रम नहीं करेंगी. शनिवार को उनकी तीन जनसभाएं हैं. एक कार्यक्रम पश्चिम बर्धमान के रानीगंज में है, जबकि अन्य दो पुरुलिया के रघुनाथपुर और काशीपुर में हैं. पहले ऐसी खबरें थीं कि मुख्यमंत्री शुक्रवार को कहीं नहीं जायेंगी. मुख्यमंत्री शुक्रवार को आराम करेंगी. शनिवार को फिर पूरी ताकत से चुनाव प्रचार में जुटेंगी.

एक घंटे तक आसमान में रहा ममता का विमान

गुरुवार को मुख्यमंत्री का विमान कोलकाता हवाई अड्डे पर उतरते समय भारी बारिश की चपेट में आ गया था. बारिश के कारण विमान समय पर हवाई अड्डे पर नहीं उतर सका. विमान लगभग डेढ़ घंटे तक हवा में चक्कर लगाता रहा. मुख्यमंत्री कुछ देर के लिए हवा में ही अटकी रहीं. विमान शाम 5:19 बजे कोलकाता हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गया. गुरुवार को चुनाव प्रचार के बाद मुख्यमंत्री का विमान दोपहर 3:39 बजे आंदल से कोलकाता के लिए रवाना हुआ था. उसे शाम 4 बजे तक कोलकाता हवाई अड्डे पर उतरना था, लेकिन बारिश के कारण विमान निर्धारित समय पर नहीं उतर सका.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सड़क मार्ग से दुर्गापुर जाने की सूचना

नबन्ना सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री को शुक्रवार को विमान से आंदल जाना था, लेकिन मौसम की स्थिति को देखते हुए, मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से दुर्गापुर के लिए रवाना हो सकती हैं. शुक्रवार को दुर्गापुर में रात बिताने के बाद, वे शनिवार को रानीगंज में बैठक स्थल के लिए रवाना होंगी. हालांकि, नबन्ना सूत्रों ने यह भी कहा कि स्थिति के अनुसार आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे. ममता बनर्जी एक छोटे निजी विमान से जिले का दौरा कर रही हैं. गुरुवार को खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री के विमान को काफी देर तक उतरने की अनुमति नहीं दी गई, जिससे ईंधन को लेकर चिंताएं बढ़ गईं.

Also Read: आसमान में अटकी सांसें! 1 घंटे तक हवा में चक्कर लगाता रहा ममता बनर्जी का विमान, कोलकाता में कुदरत का कहर

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola