इंटर के लिए मिलने लगे फॉर्म
Updated at : 01 Jun 2016 7:44 AM (IST)
विज्ञापन

मैट्रिक का रिजल्ट आते ही नामांकन के लिए कॉलेज पहुंचने लगे छात्र एमयू के कॉलेजों में भी छात्र भर सकते हैं फॉर्म पटना : मगध विश्वविद्यालय के कॉलेजों में इंटर की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. लगभग सभी कॉलेजों में फॉर्म मिलने शुरू हो गये हैं. कुछ एक काॅलेज जो मैट्रिक का रिजल्ट का […]
विज्ञापन
मैट्रिक का रिजल्ट आते ही नामांकन के लिए कॉलेज पहुंचने लगे छात्र
एमयू के कॉलेजों में भी छात्र भर सकते हैं फॉर्म
पटना : मगध विश्वविद्यालय के कॉलेजों में इंटर की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. लगभग सभी कॉलेजों में फॉर्म मिलने शुरू हो गये हैं. कुछ एक काॅलेज जो मैट्रिक का रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे, सोमवार से उन कॉलेजों में भी फॉर्म मिलना प्रारंभ हो गया. फॉर्म खरीदने के लिए छात्र-छात्राओं की भीड़ सोमवार से कॉलेजों में दिखने लगी है. कॉलेजों में नामांकन की जानकारी लेने भी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं व उनके अभिभावक पहुंच रहे हैं.
जून अंतिम सप्ताह तक फॉर्म जमा ले लिये जायेंगे. इसके बाद जुलाई प्रथम सप्ताह से बारी-बारी से सभी कॉलेज अपने-अपने कट ऑफ लिस्ट जारी करेंगे. जुलाई मध्य तक यह सिलसिला जारी रहेगा.
जुलाई प्रथम व द्वितीय सप्ताह में लगभग सभी कॉलेजों में नामांकन प्रक्रिया पूरा कर लिया जायेगा. कुछ कॉलेजों में सीटें खाली रहने की वजह से नामांकन प्रक्रिया में देरी भी होती है. कुछ कॉलेज जहां सीटें अधिक खाली रह जायेंगी हैं वहां पूरे जुलाई महीने तक नामांकन चल सकता है. एमयू के कॉलेजों में फॉर्म जमा करने के बाद उसकी स्क्रूटनी होगी.
उसके बाद मेरिट लिस्ट तैयार किया जायेगा. हर कैटेगरी के अनुसार फर्स्ट कट ऑफ लिस्ट के अनुसार नामांकन लिया जायेगा. फिर सीटें खाली रहने पर दूसरी और दोबारा सीटें खाली रहने पर तीसरी कट ऑफ लिस्ट निकाली जायेगी. इसके अतिरिक्त कई कॉलेजों में वोकेशनल कोर्स भी कराये जाते हैं. छात्र उनमें भी नामांकन ले सकते हैं. इसके लिए फॉर्म मिलने लगे हैं. एएन कॉलेज के प्राचार्य सुभाष प्रसाद ने बताया कि फॉर्म मिल रहे हैं छात्र भर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




