कड़ी सुरक्षा के बीच दौलतपुरा में हुआ दोबारा मतदान
Updated at : 25 May 2016 8:02 AM (IST)
विज्ञापन

नरहट : पालीखुर्द पंचायत के दौलतपुरा गांव में मंगलवार को दो बूथों पर दोबारा मतदान कराया गया़ पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था में लोगों ने भयमुक्त होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया़ गौरतलब है कि पहले चरण में यहां मतदान कराया गया था. इस दौरान गांव के ही दो मुखिया प्रत्याशियों के बीच विवाद के बाद […]
विज्ञापन
नरहट : पालीखुर्द पंचायत के दौलतपुरा गांव में मंगलवार को दो बूथों पर दोबारा मतदान कराया गया़ पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था में लोगों ने भयमुक्त होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया़
गौरतलब है कि पहले चरण में यहां मतदान कराया गया था. इस दौरान गांव के ही दो मुखिया प्रत्याशियों के बीच विवाद के बाद हुई गोलीबारी की घटना में एक युवक सुनील सिंह की मौत हो गयी थी़ इसके कारण मतदान कार्य बाधित हो गया था़ मतदान बाधित होने के कारण मतदाता मतदान से वंचित रह गये थे़ वंचित मतदाता को ध्यान में रखते हुए विभागीय जांच के बाद चुनाव आयोग द्वारा बूथ नंबर 10 व 11 को रद्द करना पडा था़
रद्द मतदान केंद्रों पर मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच दोबारा मतदान कराया गया़ इस दौरान रजौली एसडीओ शंभुशरण पांडेय, एसडीपीओ उपेंद्र यादव, सर्किल इंस्पेक्टर राजकुमार, सीओ रामभजन राम, नरहट थानाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद दल-बल के साथ मौजूद थे़ एसडीओ ने दोनों बूथों पर निरीक्षण के बाद घंटों अपनी मौजूदगी में शांतिपूर्ण मतदान कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




