नवादा में बोगस वोट का विरोध करने पर घरों में कैद कर पीटा

नवादा : नवादा जिले के मुफस्सिल थाने के पथरा इंगलिश गांव में एक मुखिया प्रत्याशी के पक्ष में बोगस वोट डालने का विरोध करने पर सोमवार को असामाजिक तत्वों ने जम कर उत्पात मचाया. सोमवार की सुबह ही कई गांवों के कुछ असामाजिक तत्वों ने ग्रामीणों को उनके घरों में कैद कर मारपीट व लूटपाट […]
नवादा : नवादा जिले के मुफस्सिल थाने के पथरा इंगलिश गांव में एक मुखिया प्रत्याशी के पक्ष में बोगस वोट डालने का विरोध करने पर सोमवार को असामाजिक तत्वों ने जम कर उत्पात मचाया. सोमवार की सुबह ही कई गांवों के कुछ असामाजिक तत्वों ने ग्रामीणों को उनके घरों में कैद कर मारपीट व लूटपाट की. इस दौरान पत्थर भी चलाये. एक परचून की दुकान को भी लूट लिया. कई वाहनों को क्षतिग्रस्त भी कर दिया.
इस घटना में करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. सभी हमलावर एक मुखिया प्रत्याशी के समर्थक बताये जाते हैं. घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस गांव में कैंप कर रही है. सदर एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय ने बताया कि इस संबंध में पीड़ित लोगों की शिकायत पर कुछ लोगों को नामजद आरोपित बना कर मुफस्सिल थाने में एफआइआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. वहीं, सदर एसडीओ राजेश कुमार की अध्यक्षता में दोनों पक्षों की एक बैठक भी करायी गयी है. इस घटना के बाद स्थानीय सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि पुलिस ग्रामीणों को सुरक्षा मुहैया कराने में विफल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




